वो 'मिस्ट्री' मैन कौन, जिसका तहव्वुर राणा से खास कनेक्शन, पहले से थी आतंकी हमले का जानकारी

NIA ने 26/11 मुंबई हमले की जांच को फिर तेज कर दिया है। तहव्वुर राणा की दुबई में हुई रहस्यमयी मुलाकात, हेडली की चेतावनी और मुंबई ऑफिस की लीज से जुड़े कई नए सुराग जांच के दायरे में शामिल हुए।

Tahawwur Rana

Tahawwur Rana

मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले की परतें खोलने के लिए NIA एक बार फिर सक्रिय हो गई है। इस बार जांच का फोकस तहव्वुर हुसैन राणा की दुबई में हुई उस रहस्यमयी मुलाकात पर है, जिसमें वह एक ऐसे शख्स से मिला था, जिसे हमले की योजना के बारे में पहले से कुछ जानकारी भी थी। NIA अब इस अनजान साजिशकर्ता की पहचान को लेकर राणा से पूछताछ करने की योजना तैयार कर रही है।

विज्ञापन

सूत्रों के हवाले से यह मुलाकात नवंबर 2008 से पहले दुबई में हुई थी और रिपोर्ट्स की मानें तो इस शख्स ने हमले की पुष्टि भी कर दी थी। इस मुलाकात के मकसद को लेकर NIA तहव्वुर राणा से पुछताछ करेगी, कि आखिर यह मुलाकात किसके कहने पर हुई थी? क्या इसे डेविड कोलमैन हेडली ने तय करवाया था?

विज्ञापन

दरअसल, अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद राणा ने अमेरिकी जांच एजेंसियों के सामने इस रहस्यमयी शख्स के बारे में एक खुलासा किया था। अमेरिकी एजेंसियों ने इस खुलासे के आधार पर एक रिपोर्ट पेश की थी और इंटरसेप्टेड बातचीत और चैट्स NIA के साथ साझा की थी। इन बातचीतों से एक हैरान वाली सच्चाई सामने आई कि हेडली ने 2008 में राणा को भारत न आने की चेतावनी दी थी और आतंकी हमले की बात भी कही थी।

मुंबई ऑफिस की लीज, एक अनदेखा सुराग

एक और अहम बात जो NIA की जांच का हिस्सा बनेगा, वो यह है कि मुंबई स्थित उस ऑफिस की लीज, जो राणा और हेडली ने ली थी। ये लीज नवंबर 2008 में खत्म हो चुकी है, लेकिन न तो उसे रिन्यू करवाया गया और न ही कोई आगे की योजना बनाई गई। NIA अब यह जानना चाहती है कि क्या लीज को रिन्यू न कराना भी हमले के ठीक पहले का कोई कदम था?

विज्ञापन

लश्कर की साजिश और रेकी का बहाना

अगस्त 2005 में हेडली ने राणा को लश्कर-ए-तैयबा की उस साजिश के बारे में बताया था जिसके मुताबिक उसे भारत भेजा जाना था, सार्वजनिक स्थानों और सरकारी इमारतों की रेकी के लिए। उसने राणा से सुझाव मांगा कि उसकी इमिग्रेशन कंपनी का इस्तेमाल इस रेकी मिशन को छिपाने के लिए किया जाए। इस योजना के तहत, हेडली मुंबई में राणा की इमिग्रेशन फर्म का “इमिग्रेशन कंसल्टेंट” बनकर काम करेगा लेकिन उसका असली मकसद रेकी करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ