मुंबई पर हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत में प्रत्यर्पण कराया जा चुका है। यहां पर उसको विशेष कोर्ट ने 18 दिन की कस्टडी में एनआईए को सौंप दिया। पाकिस्तानी-कनाडाई मूल के तहव्वुर को शुक्रवार सुबह भारत लाया गया था। बता दें कि तहव्वुर को एनआईए हेडक्वार्टर में ग्राउंड फ्लोर पर बनी 14/14 की सेल में रखा गया है। फिलहाल उसे आत्महत्या की निगरानी में रखा गया है। उसकी 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी हो रही है। एनआईए को डर है कि तहव्वुर आत्महत्या कर सकता है।
दिल्ली के लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में एनआईए का मुख्यालय है। रिपोर्ट के अनुसार राणा को 14/14 फीट के एक कमरे में भूतल पर रखा गया है। उसे लिखने के लिए नरम नोक वाला पेन दिया गया है ताकि वह खुद को नुकसान न पहुंचा सके।
ये भी पढ़ेंः 5 लाख का इनामी सैफुल्लाह कौन? जिसे भारतीय सेना ने किया ढेर, जैश-ए-मोहम्मद से क्या कनेक्शन?
अफसरों को सहयोग नहीं कर रहा
बता दें कि शुक्रवार को एनआईए ने राणा से पूछताछ की। इस दौरान एजेंसी ने उससे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंधों और इंडिया में स्लीपर सेल की मौजूदगी से जुड़े कई सवाल पूछे गए। खास तौर पर उससे डेविड हेडली से जुड़े सवाल किए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो राणा से पूछताछ शुरू हो गई है। अब वो जांच एजेंसी के सवालों से कन्नी काट रहा है। राणा एनआईए के अफसरों को सहयोग नहीं कर रहा है, हर सवाल पर चुप्पी साध रहा है या गोलमोल जवाब दे रहा है। उसने अधिकांश सवालों के जवाब पता नहीं में दिया।
हमले से पहले किया इन शहरों का दौरा
गौरतलब है कि तहव्वुर मुंबई हमले के साजिशकर्ता डेविड हेडली का करीबी रहा है। जोकि इस मामले में नंबर 1 आरोपी है। जांच एजेंसी को शक है कि राणा भारत यात्रा के दौरान पत्नी के साथ आगरा, हापुड़, दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई का दौरा किया था। बता दें कि जांच का नेतृत्व एनआईए की उपमहानिरीक्षक जया रॉय कर रही हैं। उनके अलावा 11 और अफसर है जोकि उससे पूछताछ करेंगे।
ये भी पढ़ेंः तहव्वुर राणा के इरादे कितने खूंखार थे? अमेरिका ने भारत से शेयर की चौंकाने वाली जानकारी
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
1 hr agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines