पालतू जानवर लापता होने पर टेंशन मत लें, स्विगी करेगा मदद, जानें क्या है ‘Swiggy Pawlice’

Swiggy Pawlice Launch : अगर आपका पालतू जानवर लापता हो गया है तो टेंशन न करें। लापता जानवर को ढूंढने में स्विगी आपकी मदद करेगा। इसे लेकर स्विगी ने स्विगी पॉलिस की शुरुआत की, जिसमें डिलीवरी बॉय लापता जानवरों को खोजेंगे।

Swiggy Pawlice

लोगों के लापता जानवरों को ढूंढेगा स्विगी।

विज्ञापन

Swiggy Pawlice Launch : जब किसी व्यक्ति का पालतू जानवर खो जाता है तो उसे ढूंढने में काफी परेशानी होती है। पालतू जानवरों की तलाश में घरवालों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार उनका जानवर मिलता है तो कई बार नहीं है। ऐसे में अब आपकी मदद के लिए स्विगी ने एक स्विगी पॉलिस (Swiggy Pawlice) लॉन्च की है। इसके तहत अब आपके खोए हुए पालतू जानवरों की तलाश की जाएगी।

स्विगी अब लापता पालतू जानवरों को ढूंढेगा। राष्ट्रीय पालतू दिवस के मौके पर स्विगी ने गुरुवार को स्विगी पॉलिस की सुविधा शुरू की है। इसके लिए कंपनी ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किए है। पालतू जानवरों को खोजने के लिए स्विगी के डिलीवरी बॉय और कर्मचारियों की मदद ली जाएगी। इसे लेकर स्विगी के सीआई रोहित कपूर ने कहा कि पालतू जानवर के खो जाने पर मालिक और उनके घरवालों को कैसी चिंता होती है, मैं उस पीड़ा को समझ सकता हूं। मैं इस दुखद घड़ी में आपकी मदद कर सकूं, इसलिए स्विगी पॉलिस एक बेहतर और भरोसेमंद संसाधन बनने के लिए तैयार है।

Advertisment

कैसे पालतू जानवरों को ढूंढेगा स्विगी पॉलिस

अगर किसी व्यक्ति का पालतू जानवर खो जाता है तो वे स्विगी ऐप पर अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। इसके तहत उस शख्स को अपने जानवर की सभी जरूरी डिटेल्स और तस्वीरें शेयर करनी पड़ेंगी। स्विगी जानवर को ढूंढने में आपकी मदद करेगा। साथ ही इस काम में स्विगी के 3.5 लाख से अधिक डिलीवरी पार्टनर्स को भी लगाया जाएगा। ऑर्डर देने के लिए डिलीवरी पार्टनर या बॉय कई जगहों पर जाते हैं, जिससे उन्हें आसपास की जगह के बारे में पूरी जानकारी रहती है। ऐसे में डिलीवरी पार्टनर पालतू जानवर की तलाश में आपकी मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिलीवरी पार्टनर के लिए जारी प्रोटोकॉल

विज्ञापन

प्रोटोकॉल के तहत अगर किसी डिलीवरी पार्टनर लापता जानवर को देखता है तो वह पहले स्विगी की टीम को सूचित करेगा। फिर उस जानवर की डिटेल्स और स्थान के बारे में बताएंगे। इस दौरान डिलीवरी पार्टनर न तो जानवर के पास जाएगा और न ही उसे जबरदस्ती पकड़ कर लाने की कोशिश करेगा। इसके बाद स्विगी टीम उस पालतू जानवर के मालिक को सूचना देगा और जगह बताएगा। इसके बाद मालिक उस जगह पर जाकर अपने जानवर को ले आएंगे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ