CJP ने संसद मार्ग थाने का किया घेराव, निशु आजाद मामले में प्रदर्शन; चंद्रशेखर आजाद भी हैं मौजूद

सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका 4 अगस्त 2026 को निशु आजाद के पिता संजय के मामले में संसद मार्ग थाने पहुंचे. वहां भीम आर्मी की टीम भी मौजूद रही जिसमें चंद्रशेखर आजाद खुद निशु के साथ मौजूद थे. उनकी मांग थी कि स्वतंत्र भारद्वाज को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

Ravan CJP

चंद्रशेखर आजाद, सौरव दास और आशुतोष रांका (Photo-ANI and PTI)

Nishu Azad Case: स्वतंत्र भारद्वाज की शिकायत करने आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के नेता चंद्रशेखर आजाद नई दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे, उनके साथ कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका भी मौजूद रहे. ये सभी लीडर्स नेता निशु आजाद और उनके पिता संजय के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं, उन्होंने दिल्ली पुलिस के सामने डिमांड रखी कि आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

विज्ञापन

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग

सीजेपी प्रवक्ता आषुतोष रांका ने मीडिया से कहा, ‘जंतर-मंतर पर हमारे प्रोटेस्ट के दौरान हमारी साथी निशु के पिता संजय जी के साथ मारपीट हुई, उनका सिर फोड़ा गया. खुलेआम ये घटना हुई, लगातार सौरव और हमारी टीम दिल्ली पुलिस से मांग करती रही कि गुंडों को आप अरेस्ट करते रहिए, उन पर ‘अटेंप्ट टू मर्डर’ का चार्ज लगाइए, लेकिन दिल्ली पुलिस सोती रही. अब देश की राजधानी में हालात ऐसे हो गए हैं कि गुंडे खुलेआम कबूल कर रहे हैं कि उन्होंने संजय जी का सिर फोड़ा. पूरी कोशिश थी उनको जान से मारने की वो खुद कबूल कर रहा है, उस पर हत्या की कोशिश का केस बनना चाहिए था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कपिल मिश्रा और भाजपा के गुंडों की शह पर उस शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. आज देश के लिए एक शर्मनाक दिन है, गुंडे खुलेआम जान से मारने की कोशिश का दावा कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, हम शुरुआत स से निशु और उनके पिता संजय जी के साथ हैं, और दिल्ली पुलिस से गुंडों को अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब बनी ‘CJP 2.0’, अभिजीत दीपके को लेकर दिया बड़ा बयान

स्वतंत्र भारद्वाज ने पॉडकास्ट में किया था बड़ा दावा

एक वायरल पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने निशु आजाद के पिता संजय कुमार के सिर पर वार करने का दावा किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान संजय उनकी तरफ कैमरा करके रिकॉर्डिंग कर रहे थे. इसको लेकर बहस हुई और भारद्वाज के मुताबिक वो गिर गए, जिसके बाद उन्होंने संजय के सिर पर हाथ में पहने कड़े से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और कई टांके लगे. वायरल क्लिप में ये भी दावा सामने आया कि संजय को चोट लगने के बावजूद वह जेल नहीं गए , क्योंकि कथित तौर पर कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का सपोर्ट उन्हें हासिल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ