हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखाई दिया संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर भेजा गया दिल्ली

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट के आस-पास कई संदिग्ध ड्रोन देखे गए, जिसके बाद 7 उड़ानों को दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया.

विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखाई दिया संदिग्ध ड्रोन (Photo: Social Media)

रविवार को अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के पास संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट के आस-पास कई संदिग्ध ड्रोन देखे गए, जिसके बाद 7 उड़ानों को दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया. ये घटना 7 सितंबर की रात 10 बजे करीब हुई. अधिकारी ने कहा कि जैसे ही उन्हें रनवे के पास ड्रोन जैसी चीज नजर आई, तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया.

ये भी पढ़ें: अमेरिका के फ्लोरिडा में विमान हादसा, अमेजॉन का कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर क्रैश, 5 लोगों की मौत और 250 फ्लाइट कैंसिल

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9.45 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इंडियन एयरफोर्स से ये जानकारी मिली कि एयरफील्ड में ड्रोन जैसी चीजें नजर आई हैं. उस वक्त कई फ्लाइट्स आसमान में मौजूद थीं. जैसे ही इस बारे में पता चला, एयरपोर्ट की ड्रोन से जुड़ी ज्वॉइंट एक्शन कमेटी को एक्टिव कर कंट्रोल टावर में बैठक बुलाई गई. समिति ने तुरंत एक्शन लेते हुए करीब 9.50 बजे एयर अधिकारी ने बताया कि ड्रोन की खबर सुनते ही पंजाब पुलिस और बाकी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर गई. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत एक्शन लेते हुए एयरफील्ड बंद करने का फैसला किया और 7 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया.

विज्ञापन

अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि रविवार रात एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया के आस-पास कई संदिग्ध ड्रोन मंडराते हुए नजर आए, जिसके बाद अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलने के बाद करीब डेढ घंटे तक सभी फ्लाइट सर्विस ठप पड़ गई. अधिकारियों ने बताया कि डायवर्ट की गई 7 उड़ानों में मलेशिया एयरलाइंस, इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें शामिल थीं. रात करीब 11.15 बजे फ्लाइट्स का ऑपरेशन दोबारा शुरू कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: टिश्यू पेपर पर ऐसा क्या लिखा था? एयर इंडिया फ्लाइट की करानी पड़ गई इमरजेंसी लैंडिंग, विमान रुकते ही भागे यात्री!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola