अगर आपकी गाड़ी का ई-चालान काफी समय से पेंडिंग पड़ा है और आपने उसे नहीं भरा है तो अब सावधान हो जाइए. सुप्रीम कोर्ट ने देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सख्त आदेश दिया है कि जिन वाहनों का ट्रैफिक जुर्माना बकाया है, उनकी सभी ऑनलाइन सेवाएं तुरंत फ्रीज कर दी जाएं. यानी चालान क्लियर किए बिना न तो गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) बनेगा और न ही ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू हो सकेगा.
‘सिर्फ चालान काटना काफी नहीं, वसूली भी जरूरी’
जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने सड़क सुरक्षा को लेकर चल रहे एक मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया. कोर्ट ने दो टूक कहा कि सिर्फ लाखों की संख्या में ई-चालान काट देने से कोई फायदा नहीं है, जब तक कि जुर्माने की वसूली न हो. अदालत को बताया गया कि अब तक लगभग 49,194 करोड़ रुपये के ई-चालान बकाए हैं, जिनमें से केवल 26,175 करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी है.
यह भी पढ़ें : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो कटेगी घर की बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग जुर्माना वसूलने के लिए दिए 6 सुझाव
इन जरूरी सेवाओं पर लगेगा ताला
- PUC पर रोक: जब तक पुराना जुर्माना नहीं भरा जाएगा, कोई भी सेंटर गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट जारी नहीं कर सकेगा.
- परिवहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट: बकाएदारों की गाड़ियों को ‘परिवहन’ पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा, जिससे गाड़ी की खरीद-फरोख्त या ट्रांसफर नहीं हो सकेगा.
- आरसी और फिटनेस ब्लॉक: रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) का रिन्यूअल, डुप्लीकेट आरसी जारी करना, एड्रेस बदलना और गाड़ियों का फिटनेस सर्टिफिकेट पूरी तरह रोक दिया जाएगा.
- ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू नहीं होगा, साथ ही चालू लाइसेंस को भी निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं.
इसके अलावा कोर्ट ने यह भी साफ किया कि सड़कों पर औचक चेकिंग के दौरान अगर किसी गाड़ी पर अनपेड ई-चालान मिला तो पुलिस और प्रशासन उसे तुरंत जब्त करने की कार्रवाई भी कर सकते हैं. कोर्ट ने साफ कर दिया है कि ट्रैफिक नियमों का पालन कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखना चाहिए.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत, पुराने ट्रैफिक चालान हो सकते हैं सेटल, जानें किन्हें मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
5 mins ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
38 mins agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
45 mins ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
1 hr agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
4 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
5 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines