खबरदार! पिज्जा-बर्गर खिलाया तो...पढ़ें बच्चे की कस्टडी मामले में कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऑर्डर में यह कहा कि पिता अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है, लेकिन प्यार बच्ची के शारीरिक और बौद्विक विकास के लिए काफी नहीं है। कोर्ट ने कहा कि पिता के घर का माहौल और परिस्थितियां बच्ची के लिए सही नहीं है। 

Image (27)

शादी के कुछ सालों बाद कपल के बीच विवाद होना आम बात है, लेकिन जब घर की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच जाती है तो अदालत तय करती है कि उनके बच्चे किसके साथ रहेंगे? ऐसे ही एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के उस ऑर्डर को कैंसिल कर दिया है, जिसमें 8 साल की बच्ची को 15 दिन अपने पिता के साथ रहने का अंतरिम आदेश दिया गया था, लेकिन मां ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज कर दिया।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने मां की याचिका में दी गई दलीलें सुनने के बाद बेंच ने माना कि बच्ची जितने दिन अपने पिता के साथ रहती है, वह उसे घर का बना हुआ खाना नहीं खिला पाते हैं। पिता अपने ऑफिस या दूसरी व्यस्तता के कारण रोजाना बाहर से बना खाना जैसे पिज्जा-बर्गर या अन्य चीज मंगवा लेते हैं। बच्ची को घर का बना खाना नहीं मिल रहा है, जबकि छोटी उम्र में उसे घर के बने पौष्टिक खाने की बेहद अधिक जरूरत है।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने बच्ची की इमोशनल और उसकी फिजिकल हालत देखकर लिया है फैसला 

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संदीप मेहता की 3 सदस्यीय बेंच ने मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने अपने ऑर्डर में क्लीयर किया कि उसने बच्ची से बात करने के बाद, बच्ची की इमोशनल और उसकी फिजिकल हालत देखने के बाद यह फैसला लिया है।

विज्ञापन

पिता के साथ रहते हुए बच्ची को अपने 3 साल के छोटे भाई से अलग रहना पड़ता है

कोर्ट ने अपने ऑर्डर में यह भी कहा कि बच्ची जब अपने पिता के साथ रहती है तो उस दौरान उसे अपने 3 साल के छोटे भाई से भी अलग रहना पड़ता है, जो इस उम्र में उसके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह बात भी सामने आई कि बच्ची की मां वर्क फ्रॉम होम करती है। बच्ची की मां के साथ उसके नाना-नानी भी रहते हैं। ऐसे में मां के साथ रहते हुए बच्ची को उसके पिता की कस्टडी के मुकाबले ज्यादा इमोशनल, पारिवारिक माहौल और प्यार मिलता है।

बच्ची के शारीरिक और बौद्विक विकास के लिए प्यार ही काफी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऑर्डर में यह कहा कि पिता अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है, लेकिन प्यार बच्ची के शारीरिक और बौद्विक विकास के लिए काफी नहीं है। कोर्ट ने कहा कि पिता के घर का माहौल और परिस्थितियां बच्ची के लिए सही नहीं हैं।

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला 

बता दें कि शख्स सिंगापुर में नौकरी करता था। वह तिरुवनंतपुरम एरिया में एक किराए के घर में रहता था। उसका अपनी पत्नी से विवाद था, जिसके चलते केरल हाई कोर्ट ने शख्स को हर महीने 15 दिन के लिए उसकी 8 साल की बेटी की अस्थायी कस्टडी दी थी, जो सुप्रीम कोर्ट ने अब कैंसिल कर दी है।

काउंसलर की निगरानी में पिता करेगा बच्ची से मुलाकात

सुप्रीम कोर्ट ने पिता को हर महीने के वैकल्पिक शनिवार और रविवार को बेटी की अंतरिम कस्टडी लेने की अनुमति दी है और सप्ताह में 2 दिन वीडियो कॉल के जरिए अपनी बेटी और बेटे से बात करने की राहत दी है। अदालत ने अपने फैसले में यह भी साफ कहा है कि इन 2 दिन में से किसी भी एक दिन पिता अपने बेटी को 4 घंटे के लिए मिल सकता है या उसकी अंतरिम कस्टडी भी ले सकता है, लेकिन यह सब किसी काउंसलर की निगरानी में होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ