TB Harega Bharat Jeetega: स्टॉप टीबी पार्टनरशिप की कार्यकारी निदेशक डॉक्टर लुसिका डिटियू ने शुक्रवार को वाराणसी में आयोजित वर्ल्ड टीबी समिट में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों की जमकर तारीफ की।
लुसिका ने कहा कि 2018 में मैं प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में मिली थी। तब पीएम ने कहा था कि भारत में हम 2025 तक टीबी को खत्म कर देंगे। उस वक्त कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने अपनी आंखें मूंद लीं। उन्हें मोदी की बातों पर विश्वास नहीं था। मैं उनसे कहती हूं कि अपनी आंखें मूंदकर ही रखें, क्योंकि भारत 2025 तक टीबी को खत्म कर रहा है। टीबी हारेगा, भारत जीतेगा।
मोदी की तरह दुनिया में नेताओं की जरूरत
डॉ. लुसिका ने कहा कि चुने हुए नेता को चाहिए कि वह लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। हमें पीएम मोदी की तरह दुनिया के दूसरे देशों में नेताओं की जरूरत है। हम सभी को आशा है कि आप निश्चित रूप से दुनिया को बदल देंगे। उन्होंने वन फ्यूचर, वन अर्थ, वन फैमिली और वन वर्ल्ड के बारे में भी बात की।
मंडाविया के नेतृत्व को सराहा
डॉ. लुसिका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के अद्भुत नेतृत्व के चलते देश अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि भारत के 10 लाख टीबी पीड़ित हमारी मुहिम से जुड़ गए हैं। मैं ऐलान करती हूं कि व्यक्तिगत रूप से वाराणसी के 5 लाख टीबी पीड़ितों का सपोर्ट करूंगी।
पीएम मोदी ने बनारस में वन वर्ल्ड समिट की शुरुआत
पीएम मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के दौरे पर थे। यहां उन्होंने वन वर्ल्ड समिट की शुरुआत की। साथ ही राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और उच्च रोकथाम प्रयोगशाला की यूनिट का शिलान्यास किया।
कर्नाटक और जम्मू टीबी मुक्त
पीएम ने कहा कि आज भारत में TB के मरीजों की संख्या कम हो रही है। कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर को TB मुक्त अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मैं इस सफलता को प्राप्त करने वाले लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इसके अलावा पीएम ने कहा कि भारत अब वर्ष 2025 तक टीबी खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, जबकि इसे खत्म करने का ग्लोबल टारगेट वर्ष 2030 है।
क्या है स्टॉप टीबी पार्टनरशिप?
स्टॉप टीबी पार्टनरशिप एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो दुनियाभर के स्टेकहोल्डर्स को एक साथ एक मंच पर लाने का काम कर रहा है। इस संगठन का मिशन टीबी पीड़ितों की सेवा करना है। इसकी स्थापना 2001 में हुई थी। इसके सचिवालय की मेजबानी जिनेवा में यूनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर प्रोजेक्ट सर्विसेज की ओर से की जाती है। बता दें कि मंडाविया भारत में स्टॉप टीबी पार्टनरशिप के अध्यक्ष हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं पूर्णेश मोदी, जिनका राहुल को सजा दिलाने में रहा अहम रोल, कभी बेचा करते थे चाय
संबंधित खबरें
मैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
20 mins ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
1 hr agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
1 hr agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
3 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
4 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
7 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines