Who is SSB Chief IPS Amrit Mohan Prasad: पिछले महीने कई फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही थीं। हर रोज कई फ्लाइट में बम होने की खबर ने प्रशासन की नींद उड़ा कर रख दी थी। आरोपी ईमेल और सोशल मीडिया के माध्यम से देश में बड़ा बम ब्लास्ट करने की खोखली धमकियां दे रहे थे। वहीं दिवाली के बाद अब प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गया है। केंद्र सरकार ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) प्रमुख IPS अमृत मोहन प्रसाद को BCAS का दारोमदार सौंपा है।
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नोटिस जारी करते हुए अमृत मोहन प्रसाद को BCAS का अतिरिक्त प्रभार दिया है। IPS अमृत मोहन प्रसाद अब ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के डीजी नियुक्त कर दिए गए हैं। हालांकि BCAS प्रमुख के लिए केंद्र सरकार ने मिजोरम सरकार की सिफारिश पर गौर करना शुरू कर दिया है। मिजोरम सरकार ने 1992 बैच के IAS वुमलुनमंग वुलनाम को BCAS का डीजी बनाने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि बम धमकियों के बीच केंद्र सरकार ने इस फैसले को टाल दिया और अस्थायी तौर पर अमृत मोहन प्रसाद को यह कार्यभार सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें- अरविंद सांवत ने शाइना एनसी को कहा इम्पोर्टेड, FIR दर्ज, भड़के शिंदे बोले- बालासाहेब होते तो मुंह तोड़ देते
प्रोटोकॉल में होंगे बदलाव
BCAS के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अमृत मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को ही नई दिल्ली पहुंच कर डीजी का कार्यभार संभाल लिया है। एयरलाइंस को मिलने वाली धमकियों को ध्यान में रखते हुए BCAS और सिविल एविएशन मंत्रालय प्रोटोकॉल में बड़े बदलाव करने वाला है।
300 से ज्यादा बम धमकियां
आंकड़ों की मानें तो सिर्फ अक्टूबर महीने में ही एयरपोर्ट्स और एयरलाइंस को 300 से ज्यादा बम की धमकियां मिल चुकी हैं। सारी धमकियां झूठी थीं। हालांकि इससे उड़ानों पर काफी असर पड़ा और साथ ही विमान कंपनियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं अब अमृत मोहन प्रसाद की नियुक्ति बदलाव के प्रति बड़ा कदम साबित हो सकती है।
कौन हैं IPS अमृत मोहन प्रसाद
बता दें कि 1989 बैच के IPS अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद ओडिशा कैडर के अफसर हैं। वो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के विशेष महानिदेशक रह चुके हैं। 14 सितंबर 2024 को उन्हें SSB का प्रमुख बनाया गया था। अमृत मोहन प्रसाद 31 अगस्त 2025 को रिटायर होंगे।
यह भी पढ़ें- अनमोल बिश्नोई पर मुंबई पुलिस का जबरदस्त एक्शन, अमेरिका ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
संबंधित खबरें
'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
17 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
37 mins ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
55 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
10 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines