श्रीनगर में आतंकी हमला, पंजाब के शख्स की मौत

Srinagar Shaheed Gunj Terrorist Attack: आतंकियों ने श्रीनगर के शहीदगंज इलाके में फायरिंग की। जिसमें एक जने की मौत हो गई।

agra gangster shoot shopkeeper

agra gangster shoot shopkeeper

Srinagar Shaheed Gunj Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादी हमले की खबर सामने आई है। यहां आतंकवादियों ने पंजाब के निवासी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पंजाब निवासी मृतक की पहचान अमृतसर के अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें आतंकवादियों ने एके राइफल से नजदीक से गोली मारी।

विज्ञापन

श्रीनगर के शहीदगंज इलाके में हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, अमृतपाल पर हमला श्रीनगर के शहीदगंज इलाके में हुआ। इस गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। इस हादसे में जो शख्स घायल हुआ है, उसकी पहचान 25 साल के रोहित के रूप में हुई है। वह भी अमृतसर का रहने वाला है। उसका एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, “आतंकवादियों ने शहीद गंज श्रीनगर में गैर-स्थानीय व्यक्ति अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह पर गोलीबारी की। उन्होंने घायल अवस्था में दम तोड़ दिया। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए ले जाया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. आगे की जानकारी दी जाएगी।”

इस साल गैर स्थानीय नागरिकों पर पहला हमला

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने इस हमले की निंदा की। जेकेएनसी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमरअब्दुल्ला ने कहा कि इस बर्बर घटना से वे स्तब्ध हैं। उनके परिवार के प्रति उनकी हार्दिक संवेदना है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने भी इस हमले को कायरतापूर्ण करार दिया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इस साल कश्मीर में किसी गैर-स्थानीय नागरिक पर आतंकवादियों की ओर से किया गया ये पहला हमला है। इससे पहले पिछले साल आतंकवादियों ने अनंतनाग और शोपियां जिलों में गैर स्थानीय लोगों को निशाना बनाया था। उन्होंने घाटी श्रमिकों पर कई हमले किए थे।

विज्ञापन

टार्गेट किलिंग का मॉड्यूल

BJP के प्रवक्ता रणबीर सिंह पठानिया ने कहा- जैसे-जैसे जम्मू-कश्मीर शांति और इंसाफ की ओर बढ़ता है, वैसे-वैसे बॉर्डर पार से पड़ोसी मुल्क की असहजता दिखाई देती है। बार-बार कश्मीर में शांति भंग करने के लिए टार्गेट किलिंग का मॉड्यूल ईजाद कर दिया जाता है। आतंकियों ने कायराना हरकत दिखाई है। इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। पठानिया ने आगे कहा कि हम आश्वस्त करना चाहेंगे कि जल्द ही कानून अपना काम करेगा और इस कृत्य को करने वाले बच नहीं पाएंगे। जम्मू-कश्मीर को कमजोर करने वाली हरकत का जवाब दिया जाएगा। हम इस आतंकवाद के विरुद्ध डटकर खड़े हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ