श्रीनगर-दिल्ली की फ्लाइट का किराया घटा, पहलगाम हमले के बाद एयरलाइंस कंपनियों ने घटाए रेट

पहलगाम हमले के बाद श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट का किराया घटा। एयरलाइंस कंपनियों ने किराया कम किया, एक्स्ट्रा फ्लाइट्स और चार्ज माफ किए।

Pahalgam Attack Flight Update

Pahalgam Attack Flight Update

Pahalgam Attack Flight Update: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वहां मौजूद पर्यटकों में दहशत है। हर कोई जल्द से जल्द अपने घर जाना चाहता है। श्रीनगर एयरपोर्ट के बाहर यात्रियों की लंबी लाइन लगी है। न्यूज 24 की रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया था, जो अब एक तरफा खुला है। वहीं लोग अपने घर जल्दी पहुंचने के लिए फ्लाइट का सहारा ले रहे हैं लेकिन उसके दाम तीन गुना अधिक कर दिए गए हैं। लोगों ने बताया कि जो टिकट 3 हजार का था वो अब 10 हजार में मिल रहा है। वहीं अब एयरलाइंस कंपनियों ने श्रीनगर से दिल्ली आने वाली फ्लाइट के किराए को घटा दिया है जो वहां फंसे हुए लोगों के लिए राहत की बात है।

विज्ञापन

श्रीनगर में फंसे टूरिस्ट के लिए अच्छी खबर

एक तरफ खबर आ रही थी कि श्रीनगर से कश्मीर का किराया 3 गुना अधिक हो गया है। वहीं एयरलाइंस कंपनियों ने श्रीनगर से दिल्ली आने वाली फ्लाइट का किराया घटा दिया है। सरकार के हस्तक्षेप के बाद किराए में कमी की गई है जो 24 अप्रैल यानी आज घटाकर 10,000 से कम कर दिया गया है।

विज्ञापन

एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाने का लिया फैसला

श्रीनगर में मौजूद उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो अपने घर जल्द से जल्द आना चाहते हैं। दरअसल अब एयरलाइंस कंपनियों ने किराया कम कर दिया है, साथ ही कैंसिलेशन चार्ज माफ कर दिया है और जरूरतमंद लोगों के लिए एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाने का निर्णय लिया है जो उन लोगों के लिए राहत की बात है दो श्रीनगर से दिल्ली आना चाहते हैं।

विज्ञापन

लोगों को देना पड़ा ज्यादा किराया

बेशक आज सरकारी हस्तक्षेप के बाद एयरलाइंस कंपनियों ने किराया घटा दिया हो, लेकिन इससे पहले उन्होंने तीन गुना रेट कर दिए थे। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें श्रीनगर से जम्मू जाने के लिए 10,000 रुपये किराया देना पड़ा। उन्होंने बताया कि एक तो किराया ज्यादा देना पड़ा ऊपर से सीट भी मिलना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने बताया कि अगर टिकट जितना लेट लेते वो और भी ज्यादा महंगा हो जाता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ