CM योगी के सामने बेसुध होती रहीं शुभम की पत्नी, बोलीं-पहली गोली मेरे पति को मारी

पहलगाम हमले में शहीद हुए कानपुर के शुभम द्विवेदी का अंतिम संस्कार आज होगा। सीएम योगी ने परिजनों से मुलाकात कर कहा- अब आतंकियों के ताबूत पर आखिरी कील ठोकी जाएगी और वो परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए।

Pahalgam terror attack

Pahalgam terror attack

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर के शुभम द्विवेदी का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभम के घर पहुंचे और उनके परिवार वालों से मुलाकात की। शुभम के शव की अंतिम यात्रा घर से ड्योढ़ी घाट की ओर निकली तो उस समय कानपुर के लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। पत्नी एशान्या और शुभम की मां ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

पत्नी बार-बार बेहोश हो जाती है और मां की बेटे को याद कर चीख निकल जाती है।  ये सीन देख वहां मौजूद लोग और जो भी देशवासी इस वीडियो को देख रहे हैं वो अपने आंसू रोक नहीं पा रहे। इसी बीच सीएम योगी ने कहा-यह हमला उनकी ताबूत पर आखिरी कील होगा।

विज्ञापन

एशान्या ने बताया कैसे मारा शुभम को

शुभम द्विवेदी को उसकी पत्नी एशान्या के सामने आतंकवादियों मार दिया। एशान्या ने बताया कि पहले उससे पूछा गया कि तुम मुसलमान हो, हमने कहा नहीं तो उन्होंने मेरे सामने ही मेरे पति को गोली मार दी। एशान्या ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले शुभम को ही शूट किया था। उस दर्दनाक सीन को एशान्या भूल नहीं पा रही है और तड़प-तड़प कर रो रही है।

विज्ञापन

मां ने की सीएम से न्याय की मांग

शुभम द्विवेदी की मां से सीएम योगी ने मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। शुभम की मां ने सीएम से न्याय की मांग की और कहा कि उन्हें बेटे की मौत का बदला चाहिए। आप इसका बदला लो। योगी की आंखों में गुस्सा साफ नजर आ रहा है, उन्होंने कहा कि इसके ताबूत पर अंतिम कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है। योगी ने कहा कि इस हमले के बाद वो परिणाम देखने के लिए तैयार हो जाए।

शुभम की पत्नी को दी धमकी

शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि दो टके के आतंकवादियों की इतनी हिम्मत की वो मेरी बहू को कहें तुझे इसलिए जिंदा छोड़ा है ताकि तू मोदी को जाकर कहे। पूरा परिवार जवान बेटे की मौत से सदमे में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ