रावलपिंडी में हुई थी आतंकियों की मीटिंग, पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान ककेक्शन

पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले से पहले रावलपिंडी में आतंकियों की मीटिंग हुई थी। सवाल खड़ा होता है कि क्या पाकिस्तान ने फिर रचा नापाक खेल?

Pahalgam Terror Attack Behind Pakistan

Pahalgam Terror Attack Behind Pakistan

Pahalgam Terror attack Behind Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 27 निर्दोष लोगों की जान चली गई और 17 से अधिक लोग घायल हुए। अब इस हमले को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले की साजिश पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में रची गई थी, जहां आतंकियों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग हुई थी।

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ

भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों को मिले इनपुट्स के मुताबिक, रावलपिंडी में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों की एक संयुक्त बैठक हुई थी। इसी बैठक में पहलगाम में टारगेटेड टूरिस्ट हमले की योजना बनाई गई। एजेंसियों का मानना है कि हमलावरों को सीमा पार से ट्रेनिंग और हथियार उपलब्ध कराए गए थे।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से की गई थी रेकी

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा ग्राउंड वर्क किया गया था। आतंकियों को पता था कि सुरक्षा फोर्स का रिस्पांस टाइम क्या होगा। उन्होंने लोकल लोगों की मदद से ग्राउंड वर्क रेकी करके इस आतंकी घटना को अंजाम दिया था। आतंकियों को पता था कि इस घटना के बाद उन्हें कैसे भागने का मौका मिलेगा। आतंकवादियों ने पहलगाम अटैक में हाईटेक वेपंस का इस्तेमाल भी किया था जो उन्हें पाक से ही मिले।

विज्ञापन

पाकिस्तान का दोहरा चेहरा फिर उजागर

एक ओर पाकिस्तान दुनिया के सामने खुद को “शांति प्रिय” देश बताता है, वहीं दूसरी ओर उसकी जमीन पर आतंकियों की साजिशें खुलकर चल रही हैं। रावलपिंडी जो कि पाकिस्तान की मिलिट्री की सबसे बड़ी बेस है, वहीं पर ऐसे आतंकी साजिश का खुलासा होना पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इतना सब होने के बाद भी पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार का कहना है कि उनका पहलगाम अटैक में कोई हाथ नहीं है, अगर भारत के पास सबूत है तो वो लाकर दे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ