Srinagar Family Killed due to Electric Blower: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है। एक चूक ने परिवार के 5 लोगों की जान ले ली। परिवार ठंड ने बचने के लिए इलेक्ट्रिक ब्लोअर चलाकर सोया था, लेकिन दम घुटने से पांचों मौत की नींद सो गए। सुबह जब परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने पुलिस को बुलाकर मामले से अवगत कराया।
पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो महिला-पुरुष और उनके 3 बच्चे बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीनगर के पांडेरेथान इलाके के शेख मोहल्ले की घटना है। रविवार सुबह घटना के बारे में पता चला। मृतक किराये के मकान में रहते थे। घटनाक्रम पर प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी शोक जताया है।
यह भी पढ़ें:बिहार का दरिंदा डॉक्टर! रेप न कर पाया तो महिला संग पार कीं हैवानियत की हदें
मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल ने जताया शोक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों की पहचान 38 वर्षीय एजाज अहमद भट, उनकी 32 वर्षीय पत्नी सलीमा और दोनें के 3 बच्चों 3 वर्षीय अरीब, 18 महीने के हमजा और एक महीने के नवजात के रूप में हुई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने X हैंडल पर घटनाक्रम को लेकर पोस्ट लिखी।
उन्होंने लिखा कि श्रीनगर के पांडेरेथान इलाके में शेख मोहल्ले में हुई घटना के बारे में पता चला। दुखद घटना में बहुमूल्य जिंदगियों की हानि से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान उन्हें इस अपूरणीय क्षति से निपटने के लिए शक्ति और धैर्य प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने लोगों से कड़ाके की ठंड से बचने के लिए हीटिंग और इलेक्ट्रिक गैजेट्स का इस्तेमाल सावधानी से करने की सलाह दी है, ताकि इस तरह की घटनाएं न हों।
यह भी पढ़ें:कुंभ मेले में ब्लास्ट की धमकी देने वाला कौन? जानें कैसे लगा पुलिस के हाथ और क्यों रची साजिश?
पड़ोसियों ने फोन करके कंट्रोल रूम में बताया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने बताया कि कंट्रोल रूम में एक फोन आया था। कॉल करने वाले ने बताया कि उनके पड़ोस में किराये के मकान में 5 लोग रहते हैं, लेकिन आज सुबह से घर में कोई हलचल नहीं है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो बेल बजाने पर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर एंट्री की तो पांचों लोग बेहोशी की हालत में मिले।
इमरजेंसी टीमों और पुलिस ने पांचों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन पांचों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। परिवार मूलरूप से बारामुला का रहने वाला था और यहां किराये के मकान पर रहता था। जिस कमरे में पांचों लोग बेहोश मिले, वहां एक इलेक्ट्रिक ब्लोअर मिला है। इसलिए आशंका है कि पांचों की मौत का कारण दम घुटना है। मामला स्पष्ट करने के लिए केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:व्हाट्सऐप पर डील, मुजरा-डांस, शराब-गांजा…उदयपुर में रेव पार्टी मामले में चौंकाने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 hr agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 hr agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
2 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
6 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
6 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
6 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
7 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines