---विज्ञापन---

राजस्थान

व्हाट्सऐप पर डील, मुजरा-डांस, शराब-गांजा…उदयपुर में रेव पार्टी मामले में चौंकाने वाले खुलासे

Udaipur Hotel Rave Party: उदयपुर के एक नामी होटल में रेव पार्टी हुई, जिसमें रेड मारकर पुलिस ने 13 लड़कियों समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने अपने और पार्टी के बारे में कई खुलासे किए। आइए जानते हैं कि पुलिस को पार्टी के बारे में कैसे पता चला?

Udaipur Hotel Rave Party Inside Story: राजस्थान के उदयपुर में एक होटल में न्यू ईयर नाइट में पकड़ी गई रेव पार्टी में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक चीजें मिलीं। पार्टी में लड़कियों का मुजरा और डांस चल रहा था। लोग हुक्का, शराब और गांजे का सेवन कर रहे थे। जिस्मफिरोशी के लिए अलग से लड़कियां बुलाई गई थीं। पार्टी स्थल पर जगह-जगह कंडोम भी पड़े मिले।

गिर्वा के डिप्टी SP सूर्यवीर सिंह ने इन सभी की पुष्टि की और बताया कि देररात ही टीम बनाकर रेड मारी गई। पार्टी से कुल 40 लोगों को दबोचा गया, जिनमें 13 लड़कियां भी शामिल हैं। इन 13 लड़कियों में 5 लड़कियां देह व्यापार के लिए मुंबई से बुलाई गई थीं। पूछताछ में आरोपियों ने पार्टी के आयोजन को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि इस पार्टी के लिए कैसे कॉन्टैक्ट किया गया था? पुलिस ने रेड मारने के बाद क्या कार्रवाई की?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:मां-4 बहनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट डराने वाली, जानिए दरिंदे बाप-बेटे ने मिलकर कैसे पांचों को मारा?

सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर इनवाइट भेजे गए थे

डिप्टी SP सूर्यवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले होटल केसर विला ढीकली में यह पार्टी चल रही थी। अरमान उर्फ आशू हुसैन उर्फ उस्मान अली, रामसिंह, जितेन्द्र उर्फ जीतू, सलीम, ज्योति अरोड़ा उर्फ सोनिया और हुसैन मोहम्मद ने मिलकर यह रेव पार्टी आयोजित की थी। अरमान, ज्योति अरोड़ा और मोहम्मद हुसैन ने लड़कियों को हायर किया था।

---विज्ञापन---

इन सभी ने मिलकर शराब और गांजे का इंतजाम किया था। पार्टी का इन्विटेशन व्हाट्सऐप पर ग्रुप बनाकर लोगों को भेजा गया था। ग्रुप के जरिए पहले विज्ञापन जारी किया गया, फिर ग्रुप से जुड़ने वाले लोगों को इनवाइट भेजे गए, जो एक प्रकार के एंट्री टिकट थे। एक टिकट की फीस 11999 रुपये थी। पार्टी में थ्री स्टार कैटेगरी रूम, इवनिंग पार्टी, खानपान, शराब, मुजरा का इंतजाम था। लोगों को पर्सनली फोन करके भी जानकारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें:Plane Crash: विमान हादसे से हड़कंप, साउथ कैलिफोर्निया में छत से टकराया प्लेन; 2 की मौत, 11 घायल

---विज्ञापन---

4 राज्यों से मुजरे-डांस के लिए आई थीं लड़कियां

डिप्टी SP सूर्यवीर सिंह ने बताया कि रेव पार्टी को रंगे हाथों पकड़ने केा लिए बोगस ग्राहक पार्टी में भेजा गया। वह होटल में घुसा तो लॉबी में डीजे बज रहा था। कुछ लड़के-लड़कियां थिरक रहे थे। कमरों में लड़कियां अश्लील डांस कर रही थीं और उन्होंने बेहद कम कपड़े पहने थे। लड़के उन पर पैसे लुटा रहे थे। कुछ लड़के शराब पी रहे थे तो कुछ गांजे का सेवन कर रहे थे। यह सब देखकर जैसे ही पुलिस की एंट्री हुई तो सब इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी करके सभी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर होटल से अंग्रेजी शराब की 66 बोतलें बरामद गई थीं। गांजा, सिगरेट और कंडोम जब्त किए गए। ग्राहकों और आयोजकों की 10 कारें भी जब्त की गईं। पार्टी में मुजरा और डांस करने के लिए मुंबई से 2 लड़कियां और एक किन्नर हायर किया गया था। 2 लड़कियां इंदौर से आई थीं। गिरफ्तार की गई लड़कियां, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की निकलीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुए शख्स को लेकर क्या बोले डॉक्टर? लोगों में चर्चा, हुआ पुनर्जन्म

First published on: Jan 04, 2025 12:24 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola