30000 फीट ऊंचाई पर विमान डगमगाया, पायलट ने ऐसे बचाई 160 पैसेंजरों की जान, दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

Emergency of Flight: दिल्ली आ रही फ्लाइट आज हादसे का शिकार होने से बच गई। प्लेन डगमगाने लगा तो पायलट ने लैंडिंग कराई। समय रहते फैसला लेकर पायलट ने 150 से ज्यादा पैसेंजरों की जान बचाई ली। आइए जानते हैं कि आखिर क्या हुआ था?

Spicejet Flight Emergency Landing

Spicejet Flight Emergency Landing

विज्ञापन

Spicejet Flight Landing (मनोज पांडे): स्पाइस जेट की फ्लाइट दिल्ली आ रही थी। अचानक 30000 फीट की ऊंचाई पर विमान डगमगाने तो पायलट को लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट ने झारखंड में बागडोगरा एयरपोर्ट के ATC से संपर्क किया और लैंडिंग के लिए परमिशन मांगी और अनुमति मिलते ही सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। जांच करने पर पता चला कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी।

बताया जा रहा है कि विमान को बागडोगरा एयरपोर्ट पर ही छोड़ा जाएगा। दूसरी फ्लाइट से पैसेंजरों को दिल्ली के लिए रवाना करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पायलट ने बताया कि टेक्निकल फॉल्ट आ गया था, इसलिए लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में 160 पैसेंजर्स थे, जो बिल्कुल सुरक्षित हैं। हालांकि आसमान में प्लेन थोड़ा डगमगाया था, लेकिन समय रहते लैंडिंग कराकर सभी की जान बचा ली।

विज्ञापन

2 दिन पहले एक विमान से टकरा गया था पक्षी

बता दें कि आज से 2 दिन पहले भी ईजी जेट की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। फ्लाइट पुर्तगाल से लंदन जा रही थी कि अचानक पक्षी विमान से टकरा गया। टक्कर लगते ही विमान डगमगाने लगा और इंजन से अजीबोगरीब आवाजें आनी लगीं। फ्लाइट में 150 से ज्यादा पैसेंजर्स थे, जिनकी जान हलक में अटक गई थी।

हादसा होने का अंदेशा लगाते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया। पायलट ने विमान को वापस मोड़ा और पुर्तगाल के फारो एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई। फ्लाइट टेकऑफ होने के 40 मिनट बाद ही हादसा हो गया था। हालांकि सभी पैसेंजर्स सुरक्षित थे, लेकिन एक बार उनमें दहशत का माहौल बन गया था। पैसेंजरों की हालत देखकर पायलट और क्रू मेंबर्स भी घबरा गए थे।

विज्ञापन

एयर इंडिया की फ्लाइट की भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि गत 19 जुलाई को एयर इंडिया की फ्लाइट की भी इमरजेंसी लैंडिंग कराने की जरूरत पड़ी थी। फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और अमेरिका में लैंड होनी थी, लेकिन इस फ्लाइट की रास्ते में रूस के क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयर इंडिया की उस फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी आ गई थी। एयर इंडिया के अधिकारियों ने रूस के अधिकारियों से संपर्क करके पैसेंजरों की सुरक्षा सुनिश्चित कराई और दूसरी फ्लाइट से उनके अमेरिका जाने का प्रबंध कराया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ