---विज्ञापन---

देश angle-right

केरल में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही; 63 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल; सेना-एयरफोर्स बचाव में उतरी

Landslide due to Heavy Rainfall: केरल के वायनाड में आज भीषण लैंडस्लाइड हुआ। मलबे के नीचे 100 से ज्यादा लोग दबे। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पानी के साथ मलबा होने से बचाव अभियान में समस्या आ रही है। NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

---विज्ञापन---

Kerala Wayanad Landslide: देश में आज जहां भीषण ट्रेन हादसा हुआ, वहीं भीषण लैंडस्लाइड भी हुआ है। केरल के वायनाड जिले में मेप्पडी के पास भूस्खलन हुआ। भारी बारिश के कारण पहाड़ दरक गए और ऊपर से पानी के साथ भारी मलबा आया, जिसके नीचे तलहटी में रहने वाले लोग दब गए। हादसे में अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 2 बच्चे शामिल हैं। 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

बता दें कि भूस्खलन होने की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री को फोन किया। उनसे हालातों और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने भूस्खलन में मरने वाले लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। घोषणा के अनुसार, भूस्खलन में मरने वाले लोगों के परिजनों के 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

2 घंटे में 2 बार दरके पहाड़ और आया मलबा

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने भूस्खलन होने की पुष्टि की। NDRF की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं।भारतीय वायुसेना के 2 हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। कन्नूर रक्षा सुरक्षा कोर की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। भूस्खलन सुबह के करीब 2 बजे हुआ, जब लोग नींद के आगोश में थे। इसके बाद 4 बजे के करीब फिर से मलबा आया।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हेल्पलाइन नंबर जारी, कंट्रोल रूम स्थापित 

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने जिले के पुलिस, प्रशासन और अस्पताल अधिकारियों को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि वायनाड में बीते 24 घंटे से भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण आज सुबह लैंडस्लाइड हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। NDRF की टीमों को रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगाया है। इंडियन एयरफोर्स के 2 हेलीकॉप्टर MI-17 और ALH मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर रहे हैं। इमरजेंसी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 पर लोग कॉल कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने भी हादसास्थल पर कंट्रोल रूम बना लिया है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 30, 2024 07:52 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola