---विज्ञापन---

देश angle-right

120KM रफ्तार, अचानक मच गई चीख पुकार…रेलवे अधिकारी ने बताया कैसे और क्यों हुआ ट्रेन हादसा?

Jharkhand Train Accident Update: रेलव अधिकारियों ने झारखंड में हुए ट्रेन हादसे की वजह बताई है। पायलट और लोको पायलट की लापरवाही के कारण लोगों की जान खतरे में पड़ी। आइए जानते हैं कि हादसे को लेकर रेलवे अधिकारियों का क्या कहना है?

---विज्ञापन---

Train Accident Eyewitness Told Derailment Reason: झारखंड के जमशेदपुर में आज सुबह करीब 4 बजे भीषण ट्रेन हादसा हुआ। मुंबई-हावड़ा मेल (12810) अचानक पटरी से उतर गई और साथ वाले ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से भिड़ गई, जो पहले से पटरी से उतरी हुई थी। हावड़ा मेल की करीब 18 बोगियां पटरी से उतरीं। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 20 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हुए हैं।

हादसा जमशेदपुर जिले के चक्रधरपुर शहर में राजखरसवां और बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। हादसे की पुष्टि करते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर DCM आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम SP आशुतोष शेखर दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। GRP, CRPF, NDRF, जिला पुलिस, रेलवे और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मिलकर बचाव अभियान चलाया।

---विज्ञापन---

 

तेज स्पीड के कारण बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा

पश्चिमी सिंहभूम SP आशुतोष शेखर ने बताया कि हादसे की जांच करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के ट्रेन प्रबंधक मोहम्मद रेहान से बात की गई तो उन्होंने झारखंड में ट्रेन हादसा होने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि हादसा इसलिए हुआ, क्योंकि डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी पहले से ही पटरी से उतरी हुई थी। हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को रेड सिग्नल दिया गया था, लेकिन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन अपनी स्पीड समय रहते कम नहीं कर पाई।

---विज्ञापन---

अचानक ब्रेक लगने से बोगियां पटरी से उतर गईं। डाउन लाइन पहले से प्रभावित थी और अब अपलाइन भी प्रभावित हो गई है। इस वजह से कई बिलासपुर जोन से चलने वाली 2 ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ीं। 7 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। टाटा-इतवारी एक्सप्रेस कैंसल हुई है। राउरकेला, गीतांजली और अहमदाबाद एक्सप्रेस का रूट पर बदला गया है। पायलट और लोको पायलट की लापरवाही का खामियाजा ही पैसेंजरों और अन्य लोगों को भुगतना पड़ा है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

झारखंड में 6 महीने में तीसरा ट्रेन हादसा

बता दें कि झारखंड में पिछले 6 महीने में यह तीसरा ट्रेन हादसा हुआ है, जो रेलवे की सुविधाओं पर सवाल उठा रहा है। अब से पहले 28 फरवरी 2024 को ट्रेन हादसा हुआ था। जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच ट्रेन डिरेल हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। इससे पहले 18 जनवरी 2024 को गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास हादसा हुआ था। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो होने से उत्कल एक्सप्रेस ने पटरी क्रॉस कर रहे लोगों को कुचल दिया था। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई थी।

First published on: Jul 30, 2024 10:39 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola