Indian Economy: भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ को लेकर स्पेनिश अखबार ‘ला वैनगार्डिया’ ने एक कार्टून बनाया है। कार्टून को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा सांसद ने इस कार्टून को मूर्खतापूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि विदेशियों की सोच को बदलना मुश्किल है।
कार्टून को लेकर क्या विवाद है
दरअसल, स्पेनिश अखबार के फ्रंट पेज पर 9 अक्टूबर को एक कार्टून छापा गया था। कार्टून में दिखाया गया था कि एक सपेरा बीन बजा रहा है और भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। इसके हेडलाइन में लिखा गया था ‘The hour of the Indian economy’ यानी भारतीय अर्थव्यवस्था का वक्त।
कार्टून को लेकर बेंगलुरु सेंट्रल से बीजेपी के लोकसभा सांसद पीसी मोहन ने कहा, “जहां भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को वैश्विक पहचान मिल रही है, आजादी के दशकों बाद भी हमारी छवि को सपेरा के रूप में चित्रित करना सरासर मूर्खता है। विदेशी मानसिकता को खत्म करना एक जटिल प्रयास है।”
ये भारत का अपमान है: जेरोधा के CEO
जेरोधा कंपनी के CEO नितिन कामथ ने कार्टून पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये अच्छी बात है कि दुनिया में इंडियन इकोनॉमी को नोटिस किया जा रहा है। लेकिन कार्टून में जिस तरह से सपेरे को दिखाया गया है, वो भारत का अपमान है।
अभी पढ़ें – ये होती किस्मत! बैंक ने भेजा कुर्की का नोटिस, कुछ घंटे बाद मछुआरे ने जीती 70 लाख रुपये की लॉटरी
भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वें नंबर पर
बता दें कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान है, जो पिछले साल छठे स्थान पर थी। मौजूदा विकास दर के मुताबिक 2027 में जर्मनी और 2029 में भारत जापान से आगे बढ़कर दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. अरविंद विरमानी का भी दावा है कि भारत अगले कुछ साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
43 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
2 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
4 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
6 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines