---विज्ञापन---

देश angle-right

Bharat Jodo Yatra: राहुल के साथ यात्रा में शामिल होंगी सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद ने कहा- हमें कोई रोक नहीं सकता

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सासंद राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक पहुंचेंगी। सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च में शामिल होंगी। सोनिया गांधी सोमवार को कूर्ग पहुंचने के बाद दो दिन आराम करेंगी। इस दौरान राहुल […]

---विज्ञापन---

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सासंद राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक पहुंचेंगी। सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च में शामिल होंगी। सोनिया गांधी सोमवार को कूर्ग पहुंचने के बाद दो दिन आराम करेंगी। इस दौरान राहुल गांधी भी उनके साथ होंगे। फिर दोनों नेता छह अक्टूबर को एक साथ भारत जोड़ो यात्रा पर आगे निकलेंगे।

अभी पढ़ें Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी एक ही दिन में मठ, मस्जिद और चर्च पहुंचे, कहा- सर्वधर्मपूर्व राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का सम्पूर्ण जीवन समाज के कल्याण में समर्पित रहा समभाव…

---विज्ञापन---

हमें कोई नहीं रोक सकता: राहुल 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 3 अक्टूबर को सुबह लगभग 6:30 बजे मैसूर शहर से फिर से शुरू हुई। इसके कुछ घंटे बाद बारिश होने लगी। बारिश के बीच ही राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया। बारिश में भीगते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

---विज्ञापन---

वायनाड के सांसद राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल पर इस दौरान का एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि हमें भारत को एकजुट करने से कोई नहीं रोक सकता। हमें भारत की आवाज उठाने से कोई नहीं रोक सकता। भारत जोड़ी यात्रा को कन्याकुमारी से कश्मीर जाने से कोई नहीं रोक सकता।

वहीं, बारिश के दौरान राहुल गांधी के भाषण के तस्वीरों को ट्वीट कर भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि लगता है बापू स्वर्ग से नीचे देख रहे हैं। इस बहादुर आदमी (राहुल गांधी) को आशीर्वाद दे रहे हैं, जो विभाजित राष्ट्र को एकजुट करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, जिसने इस देश की सेवा में इतना कुछ खो दिया और फिलहाल दमनकारी सरकार के खिलाफ निडर होकर लड़ रहे हैं।

---विज्ञापन---

कर्नाटक से गुजर रही है भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा की अब तक की 624 किलोमीटर की दूरी पूरी हो चुकी है। यात्रा फिलहाल कर्नाटक के मैसूर से गुजर रही है। यात्रा सोमवार शाम साढ़े चार बजे पांडवपुरा पहुंचेगी।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें पूर्व राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का सम्पूर्ण जीवन समाज के कल्याण में समर्पित रहा

पांडवपुरा पहुंचने के बाद त्योहारों के कारण दो दिन का अवकाश है। इसके बाद छह अक्टूबर को एक बार फिर यात्रा शुरू होगी जिसमें राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 03, 2022 02:03 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola