---विज्ञापन---

देश angle-right

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी एक ही दिन में मठ, मस्जिद और चर्च पहुंचे, कहा- सर्वधर्म समभाव…

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 26वें दिन राहुल गांधी ने एक ही दिन में मठ, मस्जिद और चर्च का दौरा किया। राहुल गांधी ने मैसूर में सुत्तूर मठ का दौरा किया और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान द्रष्टा श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी से मुलाकात की। वायनाड के सांसद ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान […]

---विज्ञापन---

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 26वें दिन राहुल गांधी ने एक ही दिन में मठ, मस्जिद और चर्च का दौरा किया। राहुल गांधी ने मैसूर में सुत्तूर मठ का दौरा किया और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान द्रष्टा श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी से मुलाकात की।

वायनाड के सांसद ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक के मैसूर में मस्जिद-ए-आज़म का दौरा किया। इसके बाद राहुल गांधी शहर में स्थित सेंट फिलोमेना चर्च भी पहुंचे। मंदिर, मस्जिद और चर्च में मौजूद लोगों से राहुल गांधी ने काफी देर तक बातचीत भी की।

---विज्ञापन---

एक ही दिन मंदिर, मस्जिद और चर्च जाने और वहां से लौटने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक साथ तीन तस्वीरें लगाईं और लिखा कि सर्वधर्म समभाव, सर्वधर्म सद्भाव… भारत के शांतिपूर्ण और प्रगतिशील भविष्य की नींव है।

---विज्ञापन---

इससे पहले राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक के नंजनगुड के श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोगों को भी संबोधित किया था और कहा कि यात्रा के माध्यम से हमें देश को एकजुट करने से कोई नहीं रोक सकता।

कांग्रेस की ओर से जानकारी दी गई कि सोमवार को ही राहुल गांधी ने खादी ग्रामोद्योग की महिला बुनकरों के साथ बातचीत की, जहां श्रमिकों ने बेहतर आपूर्ति श्रृंखला, बुनियादी ढांचे और मशीनरी के साथ वेतन वृद्धि से संबंधित चिंताओं को उठाया।

---विज्ञापन---

सोनिया गांधी भी पहुंचीं मैसूर

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने लिए सोमवार दोपहर मैसूर पहुंचीं। वह गुरुवार की सुबह यात्रा में भाग लेंगी। मंगलवार और बुधवार को त्योहारों की छुट्टी के कारण भारत जोड़ो यात्रा बंद रहेगी। कुर्ग के मदकेरी के एक निजी रिसॉर्ट में सोनिया गांधी ठहरीं हैं। यहां से वे गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी।

राहुल गांधी सोमवार शाम को यात्रा समाप्त करने के बाद सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए मदकेरी पहुंचेंगे। बता दें कि लंबे समय के बाद सोनिया गांधी पार्टी के सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

First published on: Oct 03, 2022 05:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola