महान एक्टिविस्ट और इंजीनियर सोनम वांगचुक देश के युवाओं के लिए आमरण अनशन पर बैठे हैं. वो नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इन दिनों हर किसी की ज़ुबान पर सोनम वांगचुक का नाम है. लद्दाख में बना उनका घर भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, यूट्यूबर अमिता छोगिया नेगी ने 3 साल पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें वांगचुक के पूरे घर का टूर था. अब यही वीडियो फिर से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक तोड़ देंगे अनशन अगर पूरी हो ये शर्त, पत्नी गीतांजलि का जंतर-मंतर से ऐलान
क्या है खास?
वांगचुक का दो मंजिला घर बर्फीली पहाड़ियों के बीच मिट्टी और लकड़ी से बना है. अगर तापमान ज़ीरो के नीचे भी चला जाए तो भी घर पूरी तरह गर्म रहता है. उनके बाथरूम में बिना फ्लश वाला टॉयलेट है, यहां पानी की ज़रूरत नहीं पड़ती. उसमें पानी की जगह लकड़ी के बुरादे का इस्तेमाल होता है. वांगचुक का घर पर्यावरण को खासतौर पर ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. उनका आशियाना देखने में भी बेहद खूबसूरत है. घर के बाहर के डिजाइन में बड़े-बड़े लकड़ी के फ्रेम वाले मिरर हैं, ये हिस्सा अंदर की काली दीवार को कवर करता है, जो धूप को सोख लेती है.
साइंस का है मैजिक!
बाहर चाहे कितनी भी ठंड हो, लेकिन सोनम वांगचुक के घर में हीटर की ज़रूरत नहीं पड़ती. इसमें साइंस का मैजिक है. दरअसल, उनके घर में जो काले रंग की दीवार है, उसके पीछे पानी की बोतलें रखी गई हैं. ये बोतलें दिनभर धूप और गर्मी को सोखकर रात में घर का तापमान गर्म रखती है. वांगचुक के घर का लिविंग एरिया भी अपने आप में एक मिसाल है. मिट्टी की दीवारों और लकड़ी की छत कमरे का तापमान मेंटेन करती है. लिविंग एरिया में मॉडर्न सोफा और एक विंटेज पियानो रखा हुआ है. वहीं पास में रखा एक पारंपरिक डाइनिंग टेबल लिविंग एरिया की खूबसूरती में चार चांद लगाता है.
कैसा है बेडरूम?
सोनम वांगचुक के घर का बेडरूम बेहद सिंपल और शानदार है. कमरे की दीवारों पर नक्काशीदार हरे रंग के फ्रेम वाला मिरर लगा है, जो उसकी शोभा और भी बढ़ा देता है. रूम के बीच में एक लकड़ी का बेड रखा है. कमरे में मौजूद लकड़ी के दरवाजे, खिड़की और नक्काशी वाली वुडन संदूक बेडरूम की एक अलग ही लुक देती है. बेडरूम के एक हिस्से में एक लकड़ी की अलमारी रखी है और उसके पास में एक और खिड़की है. कमरे में एक वुडन शेल्फ में किताबें रखी हुई हैं, जो बेहद खूबसूरत है.
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की सेहत पर सफदरजंग से बड़ा अपडेट, डॉ. मनीषा ने बताया-अब कैसी है तबीयत
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
1 hr ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
1 hr agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
1 hr ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
9 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
10 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
11 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
11 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
12 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
13 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines