सोनम वांगचुक का अनशन अस्पताल में भी जारी, पत्नी का देश के नाम संदेश, जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके और चंद्रशेखर आजाद का धरना

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक को लेकर अस्पताल से बड़ी खबर आई है. उनकी पत्नी गीतांजलि ने भी देश के नाम एक संदेश जारी किया है. उधर जंतर-मंतर पर जहां अभिजीत दिपके भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं, वहीं सांसद चंद्रशेखर आजाद भी कॉकरोच जनता पार्टी के धरने में शामिल हो गए हैं.

sonam wangchuk

सोनम वांगचुक का आमरण अनशन 28 जुलाई 2026 से शुरू हुआ था.

देश के मशहूर शिक्षाविद् और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल अस्पताल में भी जारी है. यह जानकारी उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दी है. गीतांजलि ने बताया कि बीते दिन सोनम को दिल्ली पुलिस जबरन जंतर-मंतर से उठा ले गई थी और अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवर और नब्ज नॉर्मल है. वे पूरी तरह होश में हैं और डॉक्टर उनकी सेहत पर निगरानी रखे हुए हैं. लेकिन उनकी मेडिकल रिपोर्ट उन्हें नहीं दी जा रही है.

विज्ञापन

एम्स के प्रोफेसर ने दिया हेल्थ अपडेट

एम्स के इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. अक्षय कुमार ने सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि सोनम वांगचुक का चेकअप किया है. उनके शरीर से जुड़े सभी पैरामीटर सामान्य हैं. उनका ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन का लेवल नॉर्मल है. उनकी नब्ज भी नॉर्मल चल रही है. सोनम को IV फ्लूइड और IV इलेक्ट्रोलाइट्स लेने के लिए डॉक्टर समझा रहे हैं.. वह पूरी तरह होश में हैं और सभी से बिल्कुल नॉर्मल बातचीत कर रहे हैं.

विज्ञापन

सोनम की पत्नी का देश के नाम संदेश

बता दें कि सोनम की पत्नी गीतांजलि ने देशवासियों से समर्थन में खड़े रहने और सोनम के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की है. गीतांजलि ने कहा कि सोनम अस्पताल में भर्ती हैं और हॉस्पिटल में भी उनका आमरण अनशन जारी रखा हुआ है. सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे थे. अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके भी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. सोनम की हेल्थ के लिए देशवासी दुआएं मांगें और मजबूती से उनके साथ खड़े रहें.

जंतर-मंतर पर सांसद चंद्रशेखर आजाद

बता दें कि बीती रात आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जबरन विरोध प्रदर्शन वाली जगह से हटाया. पुलिस ने कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर की हे, जिसमें सोनम की हेल्थ का हवाला देकर उन्हें अनशन से हटाने का दावा किय. उनकी सेहत को लेकर विशेषज्ञों की सलाह भी सरकार ले चुकी है.

विज्ञापन

जंतर-मंतर से संसद तक कूच का ऐलान

बता दें कि सोनम वांगचुक को जबरन धरना स्थल से हटाने के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग के लिए कॉकरोजच जनता पार्टी अब संसद जाएगी दिपके ने कल 20 जुलाई को संसद कूच का ऐलान किया है क्योंकि कल से ही संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है इसलिए सभी नेताओं, विधायकों और सांसदों का ध्यान उनकी ओर जाए. कॉकरोच जनता पार्टी के संसद कूच के ऐलान को देखते हुए दिल्ली में सुरक्ष के कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ