Sonam Raghuvanshi से जुड़े 6 अनसुलझे सवाल? रियलिटी से मैच नहीं हो रही पुलिस की थ्योरी

sonam Raghuvanshi latest update: हनीमून के लिए शिलांग गए इंदौर के कपल में से राजा रघुवंशी के कत्ल के लिए पुलिस भले ही सोनम रघुवंशी को आरोपी बना रही हो, लेकिन अभी भी कुछ ऐसे सवाल हैं जो अभी तक अनसुलझे हैं। रियलिटी से मैच नहीं हो रही पुलिस की थ्योरी।

Raja Raghuvanshi | Sonam Raghuvanshi | Raj Kushwaha

राजा रघुवंशी मर्डर केस में कुछ अनसुलझे सवालों की तलाश भी पुलिस को है।

विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi latest update: राजा रघुवंशी हत्याकांड केस में पुलिस सोनम रघुवंशी को आरोपी मान चुकी है। मेघालय पुलिस ने यहां तक दावा कर दिया है कि सोनम ने ही सुपारी देकर पति की हत्या करवाई। पकड़े गए हमलावरों में पूर्व प्रेमी राज कुशवाह की शमूलियत ने पुलिस के आरोपों को और पुख्ता बना दिया, वहीं राजा रघुवंशी की मां और सोनम के पड़ोसी भी सोनम को आरोपी बता रहे, लेकिन सोनम के पिता और भाई उसे बेगुनाह बताते हुए सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं। सोनम ने खुद को बेकसूर बताते हुए खुद को आरोपी नहीं पीड़ित बताया। सच्चाई अभी पर्दे में हैं। सोनम रघुवंशी से जुड़े राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में कई अनसुलझे सवाल अब भी बाकी हैं, जिनके जवाब अभी तक नहीं मिले।

यह भी पढ़ें:शिलांग से गाजीपुर तक कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी? 3 राज्यों की पुलिस को ऐसे मिली सफलता

Advertisment

17 दिन तक कहां थी सोनम?

सोनम रघुवंशी अपने पति राजा के साथ 23 मई से लापता थी। पुलिस का कहना है कि सोनम ने सुपारी किलर्स को लाखों रुपये देकर हत्या कराई। सवाल यह है कि सोनम के पास अगर इतना पैसा था तो वह 17 दिन तक लापता क्यों रही और गाजीपुर में बदहवास हालत में एक ढाबे पर क्यों मिली? इतने दिन तक वह कहां थी और उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी साजिश के लिए पर्याप्त थी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।

17 दिन तक मां-भाई से संपर्क क्यों नहीं

राजा रघुवंशी का शव 2 जून को बरामद हुआ। 9 जून को सोनम बदहवास हालत में यूपी के गाजीपुर से मिली। ढाबे वाले के अनुसार, सोनम ने ही उससे फोन लेकर अपनी मां से बात की थी। सोनम रघुवंशी ने पहले अपने परिवार या पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया? सोशल मीडिया पर भी लोग पुलिस की थ्योरी को प्लांटेड मान रहे हैं। कुछ का कहना है कि पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए सोनम को बलि का बकरा बना रही है।

विज्ञापन

सोनम के सरेंडर का सच क्या?

सोनम रघुवंशी ने खुद सरेंडर किया या उसके भाई तक पुलिस को फोन कर बहन की लोकेशन बताई। गाजीपुर ढाबे वाले के मुताबिक, सोनम ने बदहवास हालत में खुद मां-भाई को फोन कर उसे वहां से ले लाने की गुजारिश की थी। राजा के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि इंदौर पुलिस के कहने पर यूपी पुलिस ने सोनम ने पकड़ा, उसने सरेंडर नहीं किया। यह विरोधाभास पुलिस की थ्योरी को कमजोर करता है।

सोनम के साथ दिखे तीनों लोग कौन?

सोनम रघुवंशी अपने पति राजा के साथ जिस होटल में ठहरी, वहां के गाइड ने दावा किया है कि उसने 23 मई को सोनम और राजा को तीन लोगों से हिंदी में बात करते देखा था। सवाल यह है कि वो तीनों लोग कौन थे? वे मेघालय क्यों गए और उनकी इस हत्याकांड में क्या भूमिका थी? पुलिस के मुताबिक सोनम ने पति की लाश खाई में फेंकने में मदद की तो सोनम खुद आरोपियों संग इंदौर को नहीं लौटी?

विज्ञापन

राज से प्यार तो राजा से शादी की रजामंदी क्यों?

सोनम रघुवंशी के परिजनों का कहना है कि उसकी शादी राजा से उसकी रजामंदी पर ही की थी। सोनम को अगर राजा पसंद नहीं था तो उसने राजा से शादी क्यों की। अभी तक राजा की हत्या से जुड़े मकसद को सामने लाने में पुलिस फेल साबित हुई है। पुलिस ने अभी तक राजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट या अन्य ठोस सबूत भी सार्वजनिक नहीं किए, जिससे संदेह बढ़ता है। सोनम के पिता बेटी को बेगुनाह मान रहे।

विज्ञापन

सोनम के अपहरण के दावे की अनदेखी

सोनम ने पुलिस को बताया कि उनका अपहरण हुआ था और अपहरणकर्ताओं ने उन्हें गाजीपुर में छोड़ा। सोनम के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले तो पुलिस ने इस दावे को झूठा माना, लेकिन क्या पुलिस ने इस दावे की गहराई से जांच की या इसे अपनी थ्योरी के खिलाफ मानकर नजरअंदाज कर दिया? राजा की सोने की चेन, अंगूठियां और अन्य कीमती सामान गायब है। लोकल गिरोह के एंगल की जांच गंभीरता से होती तो नतीजे कुछ होते।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ