---विज्ञापन---

Indore Couple Case Update: ‘मेरा भाई निर्दोष है’, राजा रघुवंशी के हत्यारोपी राज कुशवाहा की बहन का बड़ा बयान

Raja Raghuvanshi Case Update: राजा रघुवंशी के हत्यारोपी राज कुशवाहा की मां और बहन ने मीडिया से बात की और राज को निर्दोष बताया। दोनों ने राज कुशवाहा की गिरफ्तार पर सवाल उठाते हुए पुलिस और सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई। राज की मां और बहन का कहना है कि राजा रघुवंशी की हत्या मामले में राज की कोई भूमिका नहीं हैं, उस पर लगे आरोप झूठ हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Indore Couple Case Update: मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस के आरोपी राज कुशवाहा की मां और बहन का बयान सामने आया है। राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज सिंह कुशवाहा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम और राज कुशवाहा बताए जा रहे हैं। राज को सोनम का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है और आरोप हैं कि सोनम ने राज से ही राजा की हत्या कराई है।

राजा की हत्या के लिए सोनम ने राज को सुपारी दी और राज ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी। पुलिस ने सोनम को गाजीपुर के एक ढाबे से दबोचा और उसकी निशानदेही पर राज कुशवाहा समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया। राज कुशवाहा की गिरफ्तारी पर उसकी मां और बहन ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दोनों ने राज को निर्दोष बताया और पुलिस से गुहार लगाई कि पूरे मामले का पर्दाफाश करके दोषियों को सजा दी जाए।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:Indore Couple Case Update: ‘मेरा भाई निर्दोष है’; राजा रघुवंशी के हत्यारोपी राज कुशवाहा की बहन का बड़ा बयान

क्या बोलीं राज की मां और बहन?

राज कुशवाहा की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां और बहन ने मीडिया ने बात की। राज की मां ने कहा कि मेरा बेटा ऐसा कुछ नहीं कर सकता। वह सिर्फ 20 साल का है। वह मेरा सब कुछ है। राज सोनम के भाई की फैक्ट्री में काम करता था। उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। सरकार से अनुरोध है कि कि पूरे मामले का पर्दाफाश करके उसे निर्दोष साबित किया जाए।

---खबर नीचे जारी है---

वहीं राज कुशवाहा की बहन कहती है कि विक्की और राज दोनों मेरे भाई हैं। वे दोनों हत्या करने जैसा कोई काम कर ही नहीं सकते है। मेरा भाई राज कहीं नहीं गया। आप उसके ऑफिस वालों से पूछ सकते हैं। मेरी बस यही मांग है कि मेरे भाई को रिहा किया जाए। वह हत्या में शामिल नहीं है। मेरा भाई निर्दोष है, उस पर लगाए गए आरोप झूठे, बेबुनियाद और निराधार हैं।

यह भी पढ़ें:BJP सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान, कहा- युद्ध के मैदान में और कूटनीतिक मोर्चे पर पाकिस्तान…

---खबर नीचे जारी है---

23 मई को की गई राजा की हत्या

बता दें कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को की गई थी। मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून पर गए राजा की हत्या करके शव खाई में फेंक दिया गया। राजा का शव 2 जून को बरामद हुआ। उसकी पत्नी सोनम लापता था, जो 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर राजा की हत्या करने के आरोप लगे हैं। सोनम के अलावा 4 और आरोपी दबोचे गए हैं, जिन पर सोनम के साथ मिलकर राजा की हत्या करने का आरोप है। पांचों हत्यारोपी इस समय ट्रांजिट रिमांड पर हैं और शिलॉन्ग पुलिस उन्हें ले गई है। पांचों से पूछताछ करके हत्याकांड के राज उगलवाए जाएंगे।

First published on: Jun 10, 2025 11:27 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola