Smart India Hackathon: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2022 के फाइनल में भाग लेने वाले छात्रों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री रात आठ बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्रों से रूबरू होंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। हैकाथॉन में छात्र लोगों के दैनिक जीवन में पेश आ रहीं समस्याओं का समाधान तलाशेंगे। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में प्रत्येक समस्या से जुड़े विवरण के विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – सीएम केजरीवाल ने बुलाई आप विधायकों की बैठक, ईडी और सीबीआई कार्रवाई के बाद तय होगी अगली रणनीति!
स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (SIH) 2022 का आयोजन 25 अगस्त 2022 से लेकर 29 अगस्त तक होगा, जिसका मकसद नवाचार, समस्या के समाधान और लीक से हटकर सोचने की संस्कृति को विकसित करना है।
क्या है स्मार्ट इंडिया हैकथान ?
गौरतलब है कि स्मार्ट इंडिया हैकाथन (SIH) की शुरुआत पांच साल पहले साल 2017 में की गई थी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने संयुक्त रुप से शुरु यह अभियान एक राष्ट्रीय अभियान है। इसका मकसद छात्रों के इनोवेशन, प्राब्लम साल्विंग माइंडसेट और आउट-ऑफ-द-बॉक्स सोच की संस्कृति को डेवलप करना है। इससे छात्र समस्याओं का समाधान तलाशेंगे औऱ लीक से हटकर सोच विकसित करेंगे।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी, 24 घंटे में आए 10,725 नए केस, 36 की मौत
बताया जा रहा है कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के पहले संस्करण में लगभग 7,500 टीमों ने भाग लिया, जिसके हिसाब से इस साल भाग लेने वाली टीमों में 4 गुना बढ़ोतरी देखी गई है। प्रत्येक समस्या विवरण पर स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के विजेताओं को 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। स्टूडेंट इनोवेशन कैटेगरी के तहत विजेता टीमों को 1 लाख रुपए, 75 हजार रुपए और 50 हजार रुपए के तीन पुरस्कार दिए जाएंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
1 hr agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 hr agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
2 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
11 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
13 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines