महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस की पुलिस जांच में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब मामले में एक तीसरे शख्स की एंट्री हो गई है, जिसे पता था कि सिया और चेतन मिलकर केतन की हत्या करने वाले हैं। वहीं सहेली के साथ स्नैपचैट पर सिया की चैट लीक हुई है, जिसमें वह केतन से शादी न होने का जिक्र कर रही है। सिया का दूसरा मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिससे सिया कोड्स में चेतन के साथ बात करती थी। इधर केतन अग्रवाल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर सिया का वह दावा खारिज हो गया कि चेतन हकलाता है।
केतन अग्रवाल का नया वीडियो आया सामने
केतन अग्रवाल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे मौत से कुछ दिन पहले रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में केतन की बोलचाल में किसी तरह की हकलाहट नहीं दिखी, जबकि सिया ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उसे केतन का हकलाना पसंद नहीं था। इस वीडियो से सिया का केतन के हकलाने का दावा खारिज हो गया। वीडियो में केतन बता रहे हैं कि वे 4 महीने से शादी की तैयारी कर रहे हैं और फरवरी में सगाई के लिए आयोजित समारोह को शानदार बनाने के लिए आयोजक टीम का धन्यवाद करते हैं। केतन ने इवेंट टीम के काम को बेस्ट करार दिया था।
सहेली से स्नैपचैट पर सिया की चैट हुई लीक
पुलिस ने सिया गोयल के फोन से डिलीट हुई चैट रिकवर कर ली है। इसमें एक चैट स्नैपचैट पर सहेली के साथ थी, जिसमें वह केतन से शादी का जिक्र कर रही थी। चैट में सिया अपनी सहेली से उसके आधार कार्ड की कॉपी मांग रही है, ताकि शादी के लिए वह उसकी टिकटें बुक कर सके। सिया अपनी सहेली को मैसेज करती है कि वह उसे अपने आधार कार्ड की आगे और पीछे की फोटो भेज दे, ताकि वह उस शादी के लिए उसकी टिकटें बुक कर दे, जो कभी होने ही वाली नहीं। पुलिस को शक है कि सिया ने अपनी सहेली को बताया था कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती।
बीड के युवक से पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने महाराष्ट्र के बीड जिले के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस ने दावा किया है कि वह सिया और चेतन का कॉमन फ्रेंड है और उसके केतन की हत्या के बारे में पता था। सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर केतन की हत्या की प्लानिंग के बारे में उसे बताया था। अब पुलिस मामले में युवक की भूमिका का पता लगा रही है। हालांकि पुलिस को युवक ने बताया कि उसने सिया-चेतन को केतन की हत्या न करने की सलाह दी थी, लेकिन पुलिस यह जानना चाहती है कि उसने सिया-चेतन की साजिश के बारे में पुलिस को क्यों नहीं बताया, केतन की जान बच जाती। पुलिस युवक के कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (CDR), व्हाट्सऐप चैट, लोकेशन हिस्ट्री और सभी डिजिटल रिकॉर्ड्स चेक कर रही है।
सिया का दूसरा मोबाइल पुलिस को मिला
पुलिस ने सिया गोयल का एक दूसरा मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जिसे केतन की हत्या के बाद छिपा दिया गया था। सिया की निशानदेही पर ही फोन बरामद हुआ है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इस फोन से सिया और चेतन बात करते थे। वहीं दोनों के बीच बातचीत कोडवर्ड में होती थी, इसलिए पुलिस उन कोडवर्ड को भी डिकोड करेगी, ताकि केतन की हत्या का कोई सुराग हाथ लगे।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
12 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
13 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
14 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
15 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
15 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines