हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए जांबाजों के नाम

ऑपरेशन सिंदूर 7 मई, 2025 को भारत द्वारा उन ठिकानों पर हवाई और सटीक हमले का नाम था जिन्हें सरकार ने आतंकवादी शिविर बताया था. यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस खूनी हमले का जवाब थी जिसमें 26 नागरिकों की मौत हुई थी.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल मई में चलाई गई भारतीय सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में बलिदान देने वाला देश के 6 जांबाज जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक कर उन्हें सम्मान दिया गया. रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इन बहादुरों के नाम राष्ट्रीय राजधानी स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल के ‘त्याग चक्र’ में स्थायी रूप से अंकित किए जाएंगे.

ऑपरेशन सिंदूर में कौन हुआ शहीद?


केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर में शहीद होने वालों में सूबेदार मेजर पवन कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार, लांस नाइक दिनेश कुमार, अग्निवीर मुरली नाइक, हवलदार सुनील कुमार सिंह और भारतीय वायु सेना के सार्जेंट सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं. ये नाम 2025 में विभिन्न सैन्य अभियानों में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी सैनिकों की सूची के साथ जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: India-US डील पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान, ‘भारत अभी साइन नहीं करेगा डील’, जानें क्यों कहा ऐसा?

विज्ञापन

नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज होगा नाम


‘त्याग चक्र’ में स्वतंत्रता के बाद से बलिदान देने वाले हर सैनिक का नाम, रैंक और यूनिट ग्रेनाइट की दीवारों पर अंकित रहता है. अब ऑपरेशन सिंदूर के ये छह नायकों के नाम भी नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज हो जाएंगे, जिससे उनकी शहादत राष्ट्रीय स्मृति का स्थायी हिस्सा बन जाएगी.

26 नागरिकों की मौत का बदला


आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर 7 मई, 2025 को भारत द्वारा उन ठिकानों पर हवाई और सटीक हमले का नाम था जिन्हें सरकार ने आतंकवादी शिविर बताया था. यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस खूनी हमले का जवाब थी जिसमें 26 नागरिकों की मौत हुई थी. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर घातक हमले किए, जिसके बाद मुनीर सेना को सीजफायर के लिए अमेरिका के पास भागना पड़ा और 10 मई को संघर्ष समाप्त हुआ.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन हैं सीनियर IPS महेश दीक्षित? जिन्हें मिली खुफिया एजेंसी IB की कमान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola