मणिपुर में हिंसा की आग अभी पूरी तरह बुझी नहीं है. अगले वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव हैं और इस दौरान छिटपुट हिंसक घटनाओं ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. बीते दिनों मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो युवकों की हत्या के बाद हालात फिर बेकाबू हो गए. कुकी संगठन ने हत्या के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिले में अपने ‘पूर्ण बंद’ को 48 घंटे बढ़ाने की घोषणा की. युवकों की लाश मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प की भी खबरें सामने आई थीं.
‘कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी’ (सीओटीयू) ने आरोप लगाया कि दो कुकी युवकों की हत्या के मामले में राज्यपाल ने कोई कार्रवाई नहीं की. पिछले सप्ताह ताफोऊ कुकी गांव से लापता हुए दोनों युवकों के क्षत-विक्षत शव रविवार सुबह पास के सेनापति जिले में एक पहाड़ी इलाके में मिले थे. शव मिलने के बाद सीओटीयू ने रविवार से जिले में 24 घंटे के बंद का आह्वान किया था जिसे अब 48 घंटे बढ़ा दिया गया है.
यह भी पढ़ें: SIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मान ली जजों की बात; अब अब एक साथ अपलोड होंगे कई आदेश
प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों में झड़प
लापता युवकों के क्षत-विक्षत शव पड़ोसी सेनापति जिले में मिलने के बाद बीते सोमवार प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों के साथ झड़प हो गई. पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया. रविवार रात कांगपोकपी जिले के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. प्रदर्शनकारियों ने कई सड़कों पर टायर जलाए और लकड़ियों तथा बड़े पत्थरों से रास्ते अवरुद्ध कर दिए. पुलिस ने इनमें से कुछ रास्तों को खुलवा दिए थे.
बोरियों में भरे गए थे युवकों के शव
प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और लाठीचार्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि आंसू गैस का गोला लगने से एक प्रदर्शनकारी के सिर में चोट आई है. उसकी हालत स्थिर है. जिले के एक अधिकारी ने कहा, ‘जिले में तनाव बना हुआ है और सोमवार सुबह अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि 29 अक्टूबर को तफोउ कुकी गांव से लापता हुए टी चोंगलोई (21) और पाओगिनलाल हैंगशिंग (20) की तलाश के लिए चलाए गए अभियान के दौरान केले के एक बागान में बोरियों में भरे उनके शव मिले.
यह भी पढ़ें: ‘आप विदेशी मदद से PM बने’, राहुल गांधी ने किया PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की दी चुनौती
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
2 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
2 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
2 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
2 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
9 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
10 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
10 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
11 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
14 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines