Sitaram Yechury Passed Away : वामपंथी राजनीतिक पार्टी सीपीएम के दिग्गज नेता सीताराम येचुरी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाग 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था और तब से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार वह निमोनिया जैसे चेस्ट इंफेक्शन से पीड़ित थे। येचुरी अपने पीछे पत्नी सीमा चिश्ती येचुकी और बच्चों अखिला व आशीष येचुरी को छोड़ गए हैं। इस रिपोर्ट में जानिए छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत करने वाले, वामपंथी राजनीति को नई दिशा देने वाले सीताराम येचुरी के बारे में।
ये भी पढ़ें: ताऊ के गढ़ में बदले चुनावी समीकरण, इन नेताओं ने बढ़ा दी टेंशन
12 अगस्त 1952 को मद्रास के एक तेलुगु ब्राह्मण परिवार में जन्मे सीताराम येचुरी की पॉलिटिक्स में एंट्री छात्र जीवन के दौरान ही हो गई थी। वह दिल्ली के जेएनयू में छात्र संघ का हिस्सा थे। इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई इमरजेंसी के दौरान उन्हें भी जेल में डाल दिया गया था। राष्ट्रीय राजनीति के अखाड़े में कदम उन्होंने इसी के बाद रखे। बता दें कि लगभग 5 दशक तक वामपंथी राजनीति की कमान संभालने वाले सीताराम येचुरी ही वह नेता थे जो वाम दलों को गठबंधन की राजनीति में लेकर आए। यूपीए के पहले और दूसरे कार्यकाल के दौरान सरकार का हिस्सा बनने के लिए वाम दलों को मनाने का काम उन्होंने ही किया था।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में निर्दलीय फैक्टर किसको पहुंचा सकता है नुकसान?
राज्यसभा के सर्वश्रेष्ठ सांसद बने थे येचुरी
शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद से करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए येचुरी ने दिल्ली का रुख किया था। यहां दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने इकोनॉमिक्स में बीए ऑनर्स की डिग्री ली। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से इकोनॉमिक्स में ही एमए किया। बताते हैं कि वह पीएचडी भी करना चाहते थे लेकिन इमरजेंसी के दौरान आंदोलन में शामिल हो गए। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया और जेल जाना पड़ा। इसके बाद वह पूरी तरह से पॉलिटिक्स में एक्टिव हो गए। साल 2015 में उन्हें सीपीएम का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था। येचुरी को साल 2016 में राज्यसभा में सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
ये भी पढ़ें: टिकट कटने के बाद फूट-फूटकर रो पड़े पूर्व विधायक ललित नागर
संबंधित खबरें
चुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
1 hr agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
1 hr agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
2 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
2 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
3 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
4 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
4 hrs agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
5 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
6 hrs agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines