हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तमिलनाडु में सरकारी कार्यक्रमों में राज्य गीत 'तमिल थाई वाजथु' गाना होगा अनिवार्य, जानें क्या है CM विजय का प्रस्ताव?

तमिलनाडु की विजय सरकार ने एक प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया है, जिसके पास होने पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यक्रमों में तमिल एंथम ‘तमिल थाई वाजथु’ गाना अनिवार्य हो जाएगा.

विज्ञापन
Credit- X

तमिलनाडु में सरकारी कार्यक्रमों में तमिल एंथम ‘तमिल थाई वाजथु’ गाना अनिवार्य करने की तैयारी है. इसके लि मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसका समर्थन DMK-AIADMK ने भी किया है. विधानसभा में प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनकी सरकार और पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) तमिलनाडु के भाषायी और सांस्कृतिक अधिकारों के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेगी. इसलिए विपक्षी दलों के विधायक राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर तमिल एंथम अनिवार्य करने वाले इस प्रस्ताव को समर्थन दें और भारी बहुमत से पास करें.

प्रस्ताव पेश करते हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री विजय

विधानसभा में प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री विजय भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि तमिल हमारी मातृभाषाा है और यह उतनी ही पवित्र है, जितनी पवित्र हमारी मातृभाषा है. तमिल सिर्फ भाषा नहीं है, बल्कि हमारी जिंदगी, हमारी भावना, हमारा गर्व, हमारी शक्ति है. जब भी जहां भी, जिस पल तमिल में बात करते हैं, पूरा तमिलनाडु एकजुट होकर साथ खड़ा हो जाता है. इसलिए तमिलनाडु में स्टेट एंथम तमिल थाई वाजथु को महत्व मिलना चाहिए और उसे उसका सम्मान दिलाना हमारी सरकार का अधिकार है. सभी पार्टियों से प्रस्ताव का समर्थन करने की अपील करता हूं, ताकि तमिल थाई वाजथु पूरे प्रदेश में गूंजे.

DMK और AIDMK ने किया प्रस्ताव का समर्थन

बता दें कि तमिलनाडु में आयोजित होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों में सबसे पहले ‘तमिल थाई वाजथु’ गाया जाएगा, प्रदेश की विजय सरकार के इस प्रस्ताव को DMK और AIDMK ने भी समर्थन दिया है. सरकार ने यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव की तर्ज पर पेश किया है, जिसमें कहा गया है कि देश केसभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम् गाया या बजाया जाए. इसलिए अगर वंदे मातरम् को गाना अनिवार्य हो सकता है तो राज्य गीत को भी गाया जाना चाहिए और मुझे नहीं लगता कि इस प्रस्ताव से किसी को परेशानी होगी या इस पर कोई राजनीति होगी.

विज्ञापन

हिंदू से मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण दिलाना चाहते हैं CM विजय, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार

मुख्यमंत्री विजय के प्रस्ताव में क्या कहा गया है?

मुख्यमंत्री विजय की ओर से पेश किए प्रस्ताव में कहा गय है कि तमिल थाई वाजथु तमिल भाषा और संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है. तमिल भाषा दुनिया की सबसे पुरानी शास्त्रीय भाषाओं में से एक और तमिल सभ्यता दुनिया की सबसे पुरानी सांस्कृतिक परंपराओं में से एक है. तमिलनाडु ने 23 नवंबर 1970 को सरकारी आदेश जारी करके सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत में तमिल थाई वाजथु का गायन अनिवार्य किया था. 12 दिसंबर 2021 को इसे राज्य गीत का दर्जा दिया और सरकारी कार्यक्रमों और संस्थानों में इसे गाना अनिवार्य किया. तमिल थाई वाजथु 1891 में मनोन्मनीयम सुंदरनार द्वारा लिखे गए नाटक मनोन्मनीयम में लिखी मदर तमिल (तमिल भाषा की देवी) की स्तुति है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola