हरियाणा का अमित मान कौन? जिसके घर जाकर राहुल गांधी ने खाया घी चूरमा

Haryana Assembly Elections 2024: अचानक करनाल के घोघड़ीपुर गांव में पहुंचे राहुल गांधी। अमित मान के परिवार से मिले, हाल ही में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल वहां अमित से मिले थे।

Rahul Gandhi, Amit Mann, Karnal, Haryana Assembly Elections 2024, Congress, Donkey Route

rahul gandhi

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सगर्मियां तेज हैं, इसी के मद्देनजर प्रदेश में राजनेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी बीच शुक्रवार को करनाल के घोघड़ीपुर गांव में उस समय लोग हैरान हो गए जब यहां बिना किसी राजनीतिक रैली या सभा के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उनके बीच पहुंच गए। गांव में उनके आने की कोई पूर्व तैयारी नहीं थी, ऐसे में गांव वाले अपने बीच राष्ट्रीय स्तर के नेता को देख खुश हो गए।

विज्ञापन

अमित डंकी रूट से अमेरिका गया था

दरअसल, राहुंल गांधी घोघड़ीपुर गांव में अमित मान के परिजनों से मिलने गए थे। बता दें अमित मान बीते दिनों उस समय चर्चा में आए थे जब राहुंल गांधी ने अपनी अमेरिका की यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमित डंकी रूट से अमेरिका पहुंचे थे। यहां वह ट्रक चलाते हैं, बताया जा रहा है कि इस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था। राहुंल गांधी अमेरिका में उनका हालचाल लेने गए थे। जब उन्हें पता चला कि वह करनाल के रहने वाले हैं तो शुक्रवार को वह उनके घर पहुंचे।

विज्ञापन

गांववाले अपने बीच राहुल गांधी को देखकर हो गए खुश

करनाल व उसके आसपास जब लोगों को राहुंल गांधी के आने की खबर मिली तो धीरे-धीरे घोघड़ीपुर गांव में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। लोग बस एक नजर अपने नेता को देखना चाहते थे। अमित मान के घर वाले भी राहुंल गांधी से मिलकर काफी खुश हुए। परिजनों ने राहुल को काफी प्यार-दुलार किया और उन्हें घी चूरमा बनाकर खिलाया।

क्या होता है डंकी रूट

जानकारी के अनुसार पंजाब और हरियाणा में बड़ी संख्या में नौजवान विदेश जाने की चाह रखते हैं। जब तमाम कोशिशों के बाद इन युवाओं का वीजा नहीं लगता तो वे लोग डंकी रूट से विदेश जाते हैं। डंकी रूट में डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए एजेंट 25 से 50 लाख रुपये लेते हैं। बता दें गैरकानूनी रूप से विदेश जाने वाले ये लोग रास्ते में शारीरिक और मानसिक कई परेशानियां झेलते हैं।

विज्ञापन

इनपुट-विशाल अंग्रीश

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ