हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sikkim Road Accident: सिक्किम में सेना का ट्रक गहरी खाई में गिरा, 16 जवान शहीद, राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने जताया दुख

विज्ञापन

Sikkim Road Accident: सिक्किम में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में भारतीय सेना के एक दर्जन से अधिक जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, ‘भारतीय सेना के तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों सहित सोलह जवानों ने गुरुवार को एक दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी। जिस ट्रक से वे यात्रा कर रहे थे, वह एक ढलान पर फिसल गया और खाई में गिर गया।’

उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुआ हादसा

सेना के बयान में कहा गया, ‘हादसा उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुआ। यह वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। जेमा के रास्ते में, वाहन एक तेज मोड़ लेते समय खड़ी ढलान पर फिसल गया।’ सेना ने कहा कि दुर्घटना में चार सैनिक घायल हुए, जिन्हें हवाई मार्ग से निकाला गया है।

और पढ़िए – थेनी जिले में 40 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार, सबरीमाला से दर्शन कर लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में हुए सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’

पीएम ने कही ये बात

सिक्किम में हुए दुखद सड़क दुर्घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है। पीएम ने कहा, ‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, ‘उत्तर सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए दिल से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं।’

और पढ़िए – PM मोदी का गांव वडनगर, मोढेरा का सूर्य मंदिर UNESCO विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल

विज्ञापन

 

सेना ने कहा कि वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola