Tamilnadu Accident News: थेनी जिले में 40 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार, सबरीमाला से दर्शन कर लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

Tamilnadu Accident News
विज्ञापन

Tamilnadu Accident News: तमिलनाडु के थेनी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के कुमुली पहाड़ी दर्रे पर एक कार शनिवार सुबह 40 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार सवार आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।

Advertisment

9 साल के बच्चे समेत दो घायल

जानकारी के मुताबिक, हादसे में 9 साल के एक बच्चे समेत दो लोग घायल हैं। अंदीपट्टी के पास संमुगसुंदरपुरम गांव के रहने वाले 10 अयप्पा भक्त सबरीमाला के दर्शन करने के बाद घर जा रहे थे, तभी उनकी कार शुक्रवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

वे कुमुली पर्वत मार्ग पर ईराइचलपालम के करीब थे, तभी कार करीब 40 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। थेनी के जिलाधिकारी केवी मुरलीधरन ने कहा, “थेनी जिले के कुमुली पहाड़ी दर्रे में 40 फुट गहरे गड्ढे में एक कार के गिर जाने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई।”

विज्ञापन

बचाए गए दोनों लोगों में एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है। वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ