बेचे जा रहे थे सिखों के धार्मिक सिंबल वाले महिला अंडरगारमेंट्स, बवाल के बाद दुकानदार गिरफ्तार

Delhi News: कहा जा रहा है कि इसका विरोध करने वाले लोगों के साथ दुकानदार ने गलत व्यवहार किया। लोगों ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

Sikh Delhi police

Delhi News: राजधानी दिल्ली में महिला अंडरगारमेंट्स पर सिखों का धर्मिक चिन्ह छपा हुआ बेचे जाने का मामला सामना आया है। इसे लेकर बवाल मचा हुआ है और कार्रवाई की मांग की गई है। किसी समुदाय के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का यह मामला दिल्ली के गांधीनगर मार्केट का है। ऐसे अंडरगारमेंट्स बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं। वे इसे शर्मनाक और हैरान करने वाला बता रहे हैं। इसके साथ ही इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

महिला ने क्या कहा

एक महिला ने कहा कि जब यह उत्पाद बेचा जा रहा था तो क्या मार्केट में आते-जाते किसी ने देखा नहीं था। बाजार में और भी दुकानें थीं उन्होंने गौर नहीं किया था क्या। हमें नहीं पता ये लोग कबसे इसे बेच रहे हैं। हमें ये भी नहीं पता कि भारत में कहां-कहां ऐसे उत्पाद बनाए जा रहे हैं। सिखों का किस तरह से मजाक उड़ाया जा रहा है। हमारी सरकार से सख्त कार्रवाई करने की मांग है। पुलिस ने हमें आश्वासन दिया है कि वह हमारे साथ सहयोग करेगी। यह धर्म आधारित मामला है न कि किसी व्यक्ति से जुड़ा मामला।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

वहीं लोगों ने दुकानदार के खिलाफ विरोध किया है। लोगों ने इसपर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी सामग्री कैसे बेची जा सकती है। कहा जा रहा है कि इसका विरोध करने वाले लोगों के साथ दुकानदार ने गलत व्यवहार किया। लोगों ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ