नई दिल्ली: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार को एक केन्या और एक अजरबैजान से दो संदिग्धों को पंजाबी गायक, सिद्धू मूसे वाला की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों देशों से भारतीय अधिकारियों संपर्क में है। सूत्रों के मुताबिक अजरबैजान से सचिन थापन और केन्या से अनमोल बिश्नोई को हिरासत में लिए गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने कहा, “मूसे वाला की हत्या के सिलसिले में केन्या से एक संदिग्ध और अजरबैजान से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने इन दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में हैं। जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसे वाला मौत के बाद सचिन थापन, गैंगस्टर गोल्डी बरार के साथ फोन पर लगातार बात कर रहा था। सचिन थापन को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने कहा, “सचिन थापन, गोल्डी बरार के साथ कॉल का आदान-प्रदान करने वाले व्यक्ति को भारत सरकार के समर्थन से अजरबैजान में हिरासत में लिया गया है। हमारे संयुक्त प्रयास परिवार को न्याय प्रदान करने के लिए हैं।” बता दें पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में 29 मई को सिद्धू मूसे वाला की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा 424 अन्य लोगों की सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ