---विज्ञापन---

देश

Karnataka: मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू गिरफ्तार, नाबालिगों से यौन उत्पीड़न का आरोप

नई दिल्ली: कर्नाटक में नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोपी श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक कानून व्यवस्था एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा- निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। मेडिकल टेस्ट और जांच प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। उन्हें जज के सामने भी पेश किया जाएगा। […]

नई दिल्ली: कर्नाटक में नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोपी श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक कानून व्यवस्था एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा- निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। मेडिकल टेस्ट और जांच प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। उन्हें जज के सामने भी पेश किया जाएगा।

अभी पढ़ें Sukhbir Khatana: BJP नेता की गुरुग्राम में गोली मारकर हत्या, CM मनोहर लाल खट्टर के थे करीबी

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दो लड़कियों ने लगाया आरोप
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में जगद्गुरु मुरुगराजेंद्र विद्यापीठ मठ के वर्तमान पुजारी शिव मूर्ति मुरुघा शरणारू पर धार्मिक संस्थान के छात्रावास में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप है।

---विज्ञापन---

16 और 15 साल की दो लड़कियों ने राज्य बाल कल्याण समिति के सदस्यों को बताया था कि 1 जनवरी, 2019 से 6 जून, 2022 के बीच उनका यौन उत्पीड़न किया गया था। वे इस दौरान चित्रदुर्ग में मठ द्वारा संचालित एक स्कूल की छात्रा थीं।

---विज्ञापन---

 

अभी पढ़ें Gujarat Road Accident: अंबाजी में दर्शन करने जा रहे 13 लोगों को कार सवार ने कुचला, 6 की मौत, 7 घायल

---विज्ञापन---

लड़कियों ने कहा कि यौन उत्पीड़न से पहले उन्हें नशीला पदार्थ दिया गया था, लेकिन उन्हें याद था कि क्या हो रहा था। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके पास वीडियो हैं और न्यायिक जांच का आदेश दिए जाने पर ही उन्हें प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने पोक्सो मामले में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की है। शरणारू राज्य के सबसे प्रमुख लिंगायत मठों में से एक है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 01, 2022 10:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola