पुणे: फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) पुणे में हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को नैनीताल की 25 वर्षीय छात्रा का शव FTII के छात्रावास के कमरे में लटका मिला। पुणे पुलिस अधिकारी के अनुसार, प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आगे की जांच जारी है। मृतक लड़की की पहचान कामाक्षी बोहरा (25) के रूप में हुई है। आज सुबह इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर एफटीआईआई में डर का माहौल है। हाल ही में एक और छात्र परिसर में मृत पाया गया था और आशंका जताई जा रही है कि उसकी भी आत्महत्या से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एक महीने में दूसरी घटना
मिली जानकारी के अनुसार कामाक्षी के आज व्याख्यान में शामिल नहीं होने पर प्रोफेसर ने कुछ छात्रों को उस कमरे में जाने के लिए कहा जहां वह रह रही थी। वहां छात्रों ने कामाक्षी को फांसी पर लटका पाया गया। पुणे शहर पुलिस का डेक्कन जिमखाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले महीने एफटीआईआई में एक युवक ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली थी। अब यह दूसरी घटना है। पिछले महीने एफटीआईआई के 32 वर्षीय छात्र का क्षत-विक्षत शव छात्रावास के कमरे में लटका मिला था। इस मामले में भी पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ