'श्री अमरनाथजी यात्रा' ऐप के 4 फीचर्स... जो बनाएंगे आपकी यात्रा को आसान और आरामदायक

अमरनाथ यात्रा जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी जा रही है। अगर आप भी रजिस्ट्रेशन करने का सोच रहे हैं, तो उससे पहले अपने फोन में ‘श्री अमरनाथजी यात्रा’ ऐप डाउनलोड कर लें।

Shri Amarnathji Yatra App
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा को लेकर सरकार और श्रद्धालुओं की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जो लोग यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, उनको पहले से ही अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारियां ली जा सकती हैं। श्रद्धालुओं के सफर को आसान बनाने के लिए एक ऐप भी है, जिसके जरिए यात्रा से जुड़ी तमाम जानकारियां ले सकते हैं। आज इस ऐप के 4 ऐसे फीचर्स के बारे में बताएंगे, जो आपकी यात्रा के दौरान काफी मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आपने अभी तक यह ऐप डाउनलोड नहीं किया है, तो अभी कर लें, क्योंकि यात्रा में यह आपका गाइड बन सकता है।

कहां से डाउनलोड करें ऐप?

‘श्री अमरनाथजी यात्रा’ ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर पर जा सकते हैं। यहां पर ऐप का नाम डालकर खोजें और उसको डाउनलोड कर लें। इसके बाद इसमें जरूरी जानकारी डालने के बाद लॉग इन कर लें। इस ऐप में कई फीचर्स हैं, जिनके जरिए यात्रा से जुड़ी हर एक जानकारी ले सकते हैं।

Advertisment

1- यात्रा के रूट्स

इस ऐप के जरिए सबसे जरूरी चीज वहां के रूट की जानकारी ली जा सकती है। अगर आप खो जाते हैं, तो इसके जरिए सही रास्ता पकड़ सकते हैं। इसमें सबसे ऊपर पहला फीचर मैप-रूट्स का मिलेगा।

2- वेडर की जानकारी

जम्मू-तश्मीर में लगातार मौसम बदलता रहता है, जिसके लिए अपने साथ गर्म कपड़े रखने की सलाह दी जाती है। इस ऐप में मौसम की जानकारी ले सकते हैं। आने वाले कई दिनों तक का मौसम अपडेट इस ऐप के जरिए लिया जा सकता है।

विज्ञापन

3- क्या करना है क्या नहीं?

यात्रा के दौरान क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसकी जानकारी देने के लिए भी ऐप में फीचर आपको मिल जाएगा। साथ ही यात्रा से जुड़े जो नियम हैं, वह भी यहां से लिए जा सकते हैं।

हेल्प डेस्क

श्रद्धालुओं को यात्रा से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान चाहिए, तो उसके लिए हेल्प डेस्क का ऑप्शन मिल जाएगा। यहां पर फोन करके या मेल करके यात्रा की तमाम जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ