---विज्ञापन---

देश angle-right

Pahalgam Attack के बाद अमरनाथ यात्रा पर दिखा असर? रजिस्ट्रेशन से कतरा रहे लोग

Amarnath Yatra: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर संकट के बादल छा गए हैं। यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे लोग अब रजिस्ट्रेशन कराने से कतरा रहे हैं। जबकि इस हमले से पहले रजिस्ट्रेशन सेंटरों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही थी, लेकिन अब सन्नाटा छाया हुआ है।

---विज्ञापन---

Amarnath Yatra: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। 3 जुलाई से 9 अगस्त तक होने वाली अमरनाथ यात्रा पर इसका असर भी दिखने लगा है। लोगों ने यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन कराना बंद कर दिया है। इस हमले ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया है। लोगों को डर है कि आतंकी कभी अमरनाथ यात्रा के दौरान उन पर हमला न कर दें।

रजिस्ट्रेशन सेंटरों पर सन्नाटा छाया

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि पूरे देशभर से लोग अमरनाथ यात्रा को लेकर भारी सख्ंया में रजिस्ट्रेशन करा रहे थे। लोगों में अमरनाथ यात्रा को लेकर गजब जोश था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद रजिस्ट्रेशन सेंटरों पर सन्नाटा छा गया है। लोग अब अमरनाथ यात्रा जाने से बच रहे हैं। जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है वे भी इस हमले के बाद से सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि इस आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने उन्हें बहुत डरा दिया है।

अमरनाथ यात्रा में इस बार नहीं दिखेगी भीड़

---विज्ञापन---

पहलगाम आतंकी हमले का असर इस बार अमरनाथ यात्रा पर भी दिखेगा। इस बार लोगों की संख्या बहुत कम रहने वाली है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पहलगाम अटैक में सैलानियों और श्रद्धालुओं में डर पैदा कर दिया है। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए चल रहा रजिस्ट्रेशन भी ठंडा पड़ गया। जबलपुर के पीएनबी बैंक में पहले लोगों को काफी भीड़ जुट रही थी, लेकिन पहलगाम हमले के बाद से सन्नाटा छाया हुआ है। अब इक्का-दुक्का लोग ही रजिस्ट्रेशन कराने पहुंच रहे हैं। यह हाल मध्य प्रदेश, यूपी, दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा समेत सभी राज्यों का है।

ज्यादातर लोगों ने अपनी यात्राएं टाली

---विज्ञापन---

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले ने पर्यटकों के बीच डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रेटर नोएडा से कश्मीर जाने वाले श्रद्धालु और सैलानी अब अपने टूर प्लान को या तो स्थगित कर रहे हैं या पूरी तरह रद्द कर रहे हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट से बड़ी संख्या में लोग अमरनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब हालात को देखते हुए ज्यादातर लोगों ने अपनी यात्राएं टाल दी हैं।

अमरनाथ यात्रा के दौरान दो बार हुए हमला

---विज्ञापन---

अमरनाथ यात्रा को लेकर सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इस हमले के बाद कश्मीर में पर्यटन प्रभावित हो सकता है। इससे पहले साल 2000 में अमरनाथ आधार शिविर पर हुए हमले में 30 से अधिक लोग मारे गए और 60 घायल हुए थे। इसके साथ ही 2017 में अमरनाथ मंदिर से लौटते समय आठ तीर्थयात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

First published on: Apr 23, 2025 08:11 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola