TMC MP शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- CM या PM बनने के लिए नहीं चाहिए कोई क्वालिफिकेशन

Nitish Kumar, Tejashwi Yadav, Mamta Banerjee, PM Modi, Bihar, Patna, Shatrughan Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा

पटना: TMC MP व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि CM या PM बनने के लिए कोई क्वालिफिकेशन नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता की पीएम मोदी चाय बेचते थे यह केवल प्रोपेगेंडा बनाया गया है। वह पटना में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक सफल नेता

आगे सांसद ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक सफल नेता हैं। वह मुख्यमंत्री के तौर पर बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा नीतिश विपक्ष को एक साथ लाने का बेहतरीन काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अच्छा कर रहे हैं, उन्होंने काफी अनुभव हासिल किया है। उन्हें बिहार के भविष्य के तौर पर देखा जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम ममता बनर्जी होंगी गेम-चेंजर

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि आप 2024 में पीएम चेहरे के रूप में राहुल गांधी को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ क्रांतिकारी थी। वहीं, सिन्हा बोले की 2024 के चुनावों में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी गेम-चेंजर होंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ