नई दिल्ली: कश्मीरी आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने प्रशासनिक सेवा में वापसी कर ली है। उन्होंने 2019 में नौकरशाही से इस्तीफा देकर अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई, लेकिन बाद में राजनीति भी छोड़ दी। अब उन्हें संस्कृति मंत्रालय में उप सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। शाह फैसल सिविल सर्विस एग्जाम 2010 के बैच में टॉप रहे थे।
लौटने के दिए थे संकेत
सूत्रों ने बताया कि उन्हें मंत्रालय में नियुक्त करने के फैसले को केंद्र ने गुरुवार को मंजूरी दे दी। फैसल का इस्तीफा सरकार द्वारा कभी स्वीकार नहीं किया गया था और उन्होंने बाद में इसे वापस भी ले लिया था। अप्रैल में ट्वीट कर फैसल ने अपनी बहाली पर भी संकेत दिया था। उन्होंने ट्वीट में कहा था- ‘मेरे जीवन के आठ महीनों (जनवरी 2019 से अगस्त 2019) ने मुझ पर इतना दबाव डाला कि मैं लगभग खत्म हो गया था। एक मिथ्या परिकल्पना का पीछा करते हुए मैंने लगभग वह सब कुछ खो दिया जो मैंने वर्षों में अर्जित किया था। नौकरी, दोस्त, प्रतिष्ठा, सार्वजनिक सद्भावना सब कुछ। लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं खोई। मेरे आदर्शवाद ने मुझे निराश किया है।’
और पढ़िए –दिल्ली में पांचवां केस, घर के आसपास बंदर या चूहे तो बरतें यह सावधानी
जम्मू और कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट पार्टी बनाकर राजनीति में उतरे
उत्तरी कश्मीर के गांव लोलाब के रहने वाले फैसल के पिता को 2002 में आतंकवादियों ने मार दिया था। फैसल ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था। सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाले पहले कश्मीरी, फैसल को होम कैडर आवंटित किया गया था। डॉक्टर से नौकरशाह बने फैसल ने राज्य में कई पदों पर काम किया। जनवरी 2019 में शाह का प्रशासनिक सेवा से मोहभंग हो गया और उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप कर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट पार्टी बनाकर राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया।
अपने इस्तीफे के समय, उन्होंने ट्वीट किया था, “कश्मीर में बेरोकटोक हत्याओं और केंद्र सरकार की ओर से किसी भी विश्वसनीय राजनीतिक पहल की अनुपस्थिति का विरोध करने के लिए, मैंने आईएएस से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कश्मीरी जीवन मायने रखता है। ”
और पढ़िए –शिंदे गुट में बगावत की आशंका, संजय शिरसाट ने उद्धव की तारीफ की, 10 मिनट बाद ट्वीट डिलीट
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
45 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
51 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
59 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines