महाराष्ट्र: शिंदे गुट में बगावत की आशंका, संजय शिरसाट ने उद्धव की तारीफ की, 10 मिनट बाद ट्वीट डिलीट

Supreme court send notice to eknath shinde faction MLAs

सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट को भेजा नोटिस (फाइल फोटो)

विज्ञापन

मुंबई: एकनाथ शिंदे गुट में बगावत की बड़ी खबर आई है। विधायक संजय शिरसाट ने मंत्री न बनाए जाने के बाद उद्धव ठाकरे की जमकर तारीफ की है। विधायक संजय ने एक ट्वीट कर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कुटुंभ प्रमुख बताया। हालांकि 10 मिनट बाद ट्वीट को डिलीट भी कर दिया गया। बता दें कि उद्धव ठाकरे आज शाम महाराष्ट्र के लोगों से वर्चुअली बात भी करने वाले हैं। हो सकता है कि इस दौरान उद्धव संजय शिरसाट के इस ट्वीट का जिक्र करें।

विधायक संजय शिरसाट के ट्वीट से ये संकेत मिल रहे हैं कि एकनाथ शिंदे गुट में बगावत होती दिख रही है। बताया जा रहा है कि मंत्री न बनाए जाने के बाद से ही संजय शिरसाट नाराज चल रहे थे। वे तीन बार से विधायक चुने जा रहे हैं। संजय शिरसाट ने संभावना जताई थी कि उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं होने के बाद से वे नाराज चल रहे थे। इस बीच संजय शिरसाट के ट्वीट में उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र कुटुंभ बताना और उनकी तारीफ करना शिंदे गुट में बगावत की गवाही दे रहा है।

विज्ञापन

संजय शिरसाट ने नाराजगी जताते हुए क्या कहा था…

संजय शिरसाट ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि कई ऐसे जूनियर विधायक हैं जिन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वे तीन बार से विधायक हैं, ऐसे में उनका कैबिनेट मंत्री बनने का चांस पहली बार में ही बनता था। बता दें कि संजय शिरसाट पिछले 38 साल से राजनीति में हैं और वे औरंगाबाद से आते हैं। फिलहाल, एकनाथ शिंदे कैबिनेट में कई मंत्रियों के लिए जगह खाली है। बताया जा रहा है कि शिंदे गुट और भाजपा को इस बात की आशंका है कि कैबिनेट गठन के बाद कुछ विधायकों की नाराजगी सामने आ सकती है, इसलिए कैबिनेट के कुछ मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाने का सोचा गया था।

विज्ञापन

40 दिनों बाद कैबिनेट का गठन, लेकिन विभागों का बंटवारा नहीं

बता दें कि 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। इसके 40 दिनों बाद कैबिनेट का विस्तार किया गया था। हालांकि कैबिनेट विस्तार के बाद अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है।

शिंदे ने किया डैमेज कंट्रोल!

संजय शिरसाट की ओर से किए गए ट्वीट को 10 मिनट बाद डिलिट कर दिया गया। माना जा रहा है कि उद्धव के तारीफ वाले ट्वीट की जानकारी के बाद एकनाथ शिंदे ने पहल की और ड्रैमेज कंट्रोल करते हुए ट्वीट को डिलीट करा दिया। माना जा रहा है कि शिंदे की ओर से उन्हें आश्वस्त किया गया है कि अगली बार जब भी कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा, तब संजय शिरसाट को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। शिंदे गुट की ओर से कहा गया कि ये ट्वीट टेक्निकल फॉल्ट की वजह से हो गया था।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ