Monkeypox: दिल्ली में पांचवां केस, घर के आसपास बंदर या चूहे तो बरतें यह सावधानी

mp
विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली में पांचवां मंकीपॉक्स का कोस सामने आया है। डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के एमडी डॉ सुरेश कुमार ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि शुक्रवार को एक संदिग्ध मरीज को भर्ती कराया गया था। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

विज्ञापन

आगे एमडी ने कहा कि फिलहाल चार मंकीपॉक्स के मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। उनका कहना था कि पांच में से एक मरीज को छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों की एक टीम मंकीपॉक्स के मरीजों को देखने के लिए बनाई गई है। इसके लिए अलग वॉर्ड व स्वस्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं।

क्या है मंकीपॉक्स 

विज्ञापन

मंकीपॉक्स वायरस के कारण होने वाली एक दुर्लभ बीमारी है। मंकीपॉक्स वायरस आमतौर पर चूहे, बंदर आदि में होता है। जिससे यह इंसानों में हो रहा है।

यह हैं लक्षण

विज्ञापन

-बुखार

-शरीर में  लाल चकत्ते

विज्ञापन

-सिरदर्द

-मांसपेशियों में दर्द

विज्ञापन

-और पीठ दर्द

-ठंड लगना

विज्ञापन

-थकान

-सूजन, दाने आदि

विज्ञापन

मंकीपॉक्स से ऐसे बचें

-उन लोगों के साथ निकट संपर्क से बचें, जिन्हें मंकीपॉक्स या उस जैसे दिखने वाले लक्षण हैं

विज्ञापन

-संक्रमित जानवर या व्यक्ति के संपर्क में आने वाले कपड़े, चादरें, कंबल या अन्य सामग्री से दूर रहें

-जिन लोगों को मंकीपॉक्स है उन्हें स्वस्थ लोगों से अलग करें

विज्ञापन

-संक्रमित व्यक्ति या जानवर के संपर्क में आने के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं।

-उन जानवरों से बचें जो वायरस फैला सकते हैं, चूहा, बंदर आदि

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ