असम में चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव से पहले नेताओं में दल बदल का सिलसिला जारी है। अब पूर्व मंत्री नंदिता गोरलोसा ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। नंदिता ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। असम में 9 अप्रैल को विधान सभा चुनाव होने हैं।
कांग्रेस ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि नंदिता गार्लोसा कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। पिछले पांच वर्षों से वे दीमा हसाओ की आवाज रही हैं और हमेशा अपने विश्वासों और सिद्धांतों के लिए खड़ी रही हैं। भाजपा में उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी क्योंकि हिमंता बिस्वा शर्मा को आदिवासियों की जमीनें बड़ी कंपनियों को बेचने में ही दिलचस्पी है। कांग्रेस कल उन्हें हाफलोंग सीट से अपना उम्मीदवार घोषित करेगी।
यह भी पढ़ें: असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, इन 7 नामों का किया
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा मंत्री ने हाफलोंग से उम्मीदवार श्री निर्मल लंगथासा, एपीसीसी महासचिव की उपस्थिति में कांग्रेस में प्रवेश किया। श्रीमती गार्लोसा हाफलोंग सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ेंगी क्योंकि श्री लंगथासा ने जनहित में स्वेच्छा से अपनी सीट खाली करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सभी औपचारिकताएं शीघ्र ही पूरी कर ली जाएंगी।
यह भी पढ़ें: ‘BJP की B-टीम है कांग्रेस…’, राहुल गांधी के आरोपों का CM विजयन ने दिया मुंहतोड़ जवाब
बता दें कि 9 अप्रैल को असम विधानसभा के 126 सदस्यों के चुनाव के लिए होने हैं। 4 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे। असम में विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त होने वाला है। पिछले विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल 2021 में हुए थे। चुनाव के बाद, सत्ताधारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन ने विधानसभा की 126 सीटों में से 75 सीटें जीतकर राज्य सरकार का फिर से गठन किया , जिसमें हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने।
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
10 mins agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
5 hrs agoLIVE: 'शॉपिंग के लिए कहा, बंद करा दी दुकानें', राहुल गांधी का BJP पर आरोप
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
16 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines