हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कश्मीर भारत का अहम हिस्सा', सर्जियो गोर के बयान से चिढ़ा पाकिस्तान, अब चीन की बारी! लद्दाख दौरे पर पहुंचे अमेरिकी दूत

अमेरिका इन दिनों भारत के सीमावर्ती इलाकों और बॉर्डर पर सुरक्षा चुनौतियों को करीब से समझने का प्रयास कर रहा है. सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे पर पाकिस्तान और चीन दोनों की नजरें टिकी हुई हैं.

विज्ञापन
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को लेकर दिलचस्प किस्सा साझा किया। file Photo

‘जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत माने जाने वाले सर्जियो गोर ने इतना क्या कह दिया, पाकिस्तान को तो जबरदस्त मिर्ची लग गई. मिर्ची ऐसी लगी की शहबाज सरकार ने अमेरिकी राजदूत तक को तलब कर दिया. कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर गए सर्जियो गोर ने क्या गलत कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. कश्मीर में सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान तो चिढ़ गया, लेकिन आज चीन भी अमेरिकी दूत के लद्दाख दौरे से परेशान है.

सर्जियो गोर के दौरे पर चीन-पाकिस्तान की नजर

दरअसल, अमेरिका इन दिनों भारत के सीमावर्ती इलाकों और बॉर्डर पर सुरक्षा चुनौतियों को करीब से समझने का प्रयास कर रहा है. सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे पर पाकिस्तान और चीन दोनों की नजरें टिकी हुई हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा, ‘अनुच्छेद 370 हटने के बाद से रोजगार के जो मौके बने हैं और जो शांति और सुकून आया है, उसे देखिए… हाल ही में जब अमेरिकी राजनयिकों ने दौरा किया, तो उन्होंने इसे खुद देखा और उनकी अपनी रिपोर्ट भी इस बड़े बदलाव की पुष्टि करेंगी’.

संजय सेठ ने आगे कहा, ‘कश्मीर को विकास के रास्ते पर ले जाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन सच में साकार हुआ है… पाकिस्तान इससे परेशान है. उन्होंने राजनयिकों को तलब भी किया है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भारत सरकार ने पाकिस्तान हाई कमीशन से हटाया सुरक्षा घेरा, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

अमेरिका-भारत के रिश्ते को मिली मजबूती

वहीं, सर्जियो गोर के ‘जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है’ बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साउथ एशिया एनालिस्ट माइकल कुगेलमैन ने कहा, ‘यह साफ नहीं है कि क्या यह असल में अमेरिका की पॉलिसी को दिखाता है, लेकिन नई दिल्ली में इस बात का स्वागत जरूर होगा. मुझे लगता है कि ऐसे समय में जब रिश्तों को मजबूती की जरूरत थी, उन्हें यह मजबूती मिली है. दूसरी तरफ, मुझे लगता है कि ऐसे समय में जब अमेरिका-पाकिस्तान के रिश्ते ठीक-ठाक चल रहे हैं, कश्मीर में अमेरिकी राजदूत की टिप्पणियों को इस्लामाबाद या रावलपिंडी में अच्छा नहीं माना जाएगा.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अमेरिका-पाकिस्तान रिश्तों के लिए थोड़ी अप्रत्याशित रुकावट है, लेकिन देखते हैं क्या होता है. देखते हैं कि इस दौरे के बाद अमेरिकी दूतावास क्या कहता है. मुझे लगता है कि हमें जल्दबाजी में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए. लेकिन हां, गोर के कश्मीर दौरे के दौरान पिछले कुछ घंटों में जो कुछ हुआ है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि यह दोनों देशों के रिश्तों को बहुत जरूरी मजबूती देता है.’

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा… उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola