बेंगलुरु में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, दवाई लेने निकला था, सिर पर पत्थर और चेहरे पर मारे मुक्के

Senior citizen assaulted on Bengaluru road: बेंगलुरु में एक 77 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्ग दवाई लेने निकला था।

BeFunky-photo (12)

Senior citizen assaulted on Bengaluru road: बेंगलुरु के पैलेस गुट्टाहल्ली इलाके में हुई एक रोड एक्सीडेंट के दौरान एक 77 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शुरू में पुलिस ने इसे आकस्मिक मौत(sudden death) के तौर पर देखा, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की चेक करने के बाद पता चला कि बुजुर्ग अपने स्कूटर पर था, जिसकी एक बाइक सवार ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग को बेदर्दी से पीटा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान पैलेस गुट्टाहल्ली इलाके के रहने वाले कृष्णप्पा के रूप में हुई है। 16 नवंबर को, बुजुर्ग अपनी दवाइयां लेने के लिए अपने स्कूटर पर निकला और सड़क पर एक अन्य बाइक सवार सरफराज खान ने उसे टक्कर मार दी। एक्सीडेंट होने पर जब कृष्णप्पा, खान पर चिल्लाए, तो उनके सिर पर पत्थर मारा, यही नहीं उन्होंने खान ने उनके चेहरे पर मुक्कों से हमला किया। जिसके बाद बुजुर्ग की मौत हो गई।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

news 24 Whtasapp Channel

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से शुरू की जांच

कृष्णप्पा के बेटे सतीश कुमार को गड़बड़ी की आशंका हुई और उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उन्हें पूरी घटना का फुटेज मिला, जहां पीड़ित और आरोपी के बीच बहस हुई जिसके कारण क्रूर हमला हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सरफराज खान के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ