Seema Haider: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से लिंक की जांच के बीच सीमा हैदर के पति गुलाम ने बड़ा दावा किया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में गुलाम ने कहा कि सीमा के चाचा और भाई पाकिस्तानी सेना में हैं। बता दें कि नोएडा में रहने वाले अपने प्रेमी सचिन मीना के साथ रहने के लिए सीमा ने नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत पहुंची है। इस मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस सीमा से पूछताछ की है। यूपी एटीएस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) भी जांच पड़ताल में जुटी है।
पूछताछ के दौरान, सीमा हैदर ने खुलासा किया कि उसका भाई पाकिस्तानी सेना में था, लेकिन उसे ये पता नहीं है कि फिलहाल वो पाकिस्तानी सेना में है या फिर उसने सेना छोड़ दी। फिलहाल, जांच एजेंसियां सीमा के बयानों के पीछे के सच के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। वहीं, गुलाम ने दावा किया है कि सीमा का भाई आसिफ कराची में तैनात है, जबकि उसके चाचा भी पाकिस्तानी सेना में हैं, जो उच्च पद पर हैं और इस्लामाबाद में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तरी कोरिया में किम जोंग की सेना ने अमेरिकी सैनिक को दबोचा, मामला सुलझाने में जुटे बाइडेन के अधिकारी
एटीएस और आईबी के रडार पर है सीमा
सीमा हैदर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ अपने संभावित संबंधों को लेकर एटीएस और आईबी के रडार पर है। सीमा के पाकिस्तानी पहचान पत्र की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए गए हैं। सीमा का आईडी कार्ड 20 सितंबर, 2022 को जारी किया गया था। यूपी एटीएस आईडी कार्ड प्राप्त करने में देरी की जांच कर रही है। बिना वीजा के उनके भारत में प्रवेश को लेकर भी जांच चल रही है।
सीमा हैदर और सचिन की ‘प्रेम’ कहानी
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाले अपने 22 साल के प्रेमी सचिन मीना के साथ रहने के लिए सीमा हैदर मई में नेपाल से बस में अपने चार बच्चों के साथ भारत में दाखिल हुईं। दोनों पहली बार 2019 में PUBG के माध्यम से संपर्क में आए थे।
4 जुलाई को सीमा हैदर को स्थानीय पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और सचिन मीना को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के लिए गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, दोनों को 7 जुलाई को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी और वे अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा इलाके में एक घर में रह रहे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 mins agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
42 mins agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
2 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
3 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
5 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
6 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
6 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines