उत्तरी कोरिया में किम जोंग की सेना ने अमेरिकी सैनिक को दबोचा, मामला सुलझाने में जुटे बाइडेन के अधिकारी

US national, North Korea, American Soldier

North Korea Captures American Soldier

North Korea: उत्तरी कोरिया ने एक अमेरिकी सैनिक को हिरासत में लिया है। संयुक्त राष्ट्र कमान ने मंगलवार को अमेरिकी सैनिक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि एक अमेरिकी नागरिक जो भारी किलेबंदी वाली सीमा के दौरे के दौरान बिना अनुमति उत्तर कोरिया में प्रवेश कर गया और उसे हिरासत में लिया गया है। वह एक अमेरिकी सैनिक है। संयुक्त राष्ट्र कमान मामले को सुलझाने के लिए उत्तर कोरिया के अफसरों से बातचीत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र की निगरानी कर रहा संयुक्त राष्ट्र कमान

1950-1953 के कोरियाई युद्ध के शांति संधि के बजाय उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं। दोनों देशों के बॉर्डर पर एक असैन्यीकृत क्षेत्र चल रहा है। इस क्षेत्र की निगरानी संयुक्त राष्ट्र कमान कर रहा है। प्रवक्ता कर्नल इसाक टेलर ने सियोल के उत्तर में संयुक्त सुरक्षा क्षेत्र का जिक्र करते हुए एक बयान में कहा कि जेएसए ओरिएंटेशन टूर पर एक अमेरिकी सेवा सदस्य ने जानबूझकर और बिना अनुमति के बॉर्डर पार कर उत्तर कोरिया में दाखिल हुआ है।

एक अमेरिकी अधिकारी ने पहले नाम न छापने की शर्त पर बताया था कि अमेरिकी नागरिक एक सैनिक था और माना जाता है कि वह अब उत्तर कोरियाई हिरासत में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ