भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त एचसी वोंग ने दिल्ली की एक सड़क पर लगे साइनेज में लिखी एक बड़ी गलती के बारे में बताया है। दरअसल, एनडीएमसी एरिया के अंतर्गत वाले सिंगापुर हाई कमीशन के साइन बोर्ड पर सिंगापुर की स्पेलिंग में गलती हो गई थी। ये गलती एनडीएमसी की तरफ से की गई थी। इसमें सिंगापुर की स्पेलिंग ‘Singapore’ की जगह Singapur कर दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर सिंगापुर के उच्चायुक्त एचसी वोंग ने ट्वीट किया। एक्स पर किए एक पोस्ट में देखा जा सकता है कि साइनेज पर ‘Singapore’ की जगह Singapur लिखा हुआ था। साथ ही साइनेज के पास एचसी वोंग भी दिखाई दे रहे हैं।
उच्चायुक्त वोंग ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा पहले स्पेलिंग की जांच कर लेना हमेशा बेहतर होता है (It is always good to spell check first)। सिंगापुर हाई कमीशन की इस चुटकी के बाद जब इसकी पड़ताल की गई तो उच्चायोग के बाहर लगे इस साइन बोर्ड पर साफ तौर पर स्पेलिंग मिस्टेक नजर आई। वोंग के अलावा कई एक्स यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक यूजर ने लिखा कि कानपुर, नागपुर की तरह ही सिंगापुर कर दिया है। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह दिलचस्प है क्योंकि जिस देश के नाम के अंत में ‘Pore’ है, उसे भारतीय शहरों के नाम की तर्ज पर ‘पुर’ कर दिया गया है। जैसे ‘कानपुर’।
हालांकि, वोंग के द्वारा गलती उजागर करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद, गलती को कुछ ही समय में ठीक कर लिया गया। इसके बाद भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त ने एक अन्य ट्वीट में गलती को ठीक करने के लिए दिल्ली के नागरिक निकाय को धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़ें : 32 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, विदेश जाकर भूली, फोन करके बोली- हुन की रिश्ता साड्डा
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines